facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India Pakistan Border Tensions: युद्ध जैसे हालात में फ्लाइट पकड़नी है? दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को दी जरूरी सलाह

Advertisement

एयरपोर्ट ने कहा है कि उड़ानें सामान्य रूप से चल रही हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों और हवाई क्षेत्र में बदलाव की वजह से कुछ फ्लाइट्स पर असर पड़ा है।

Last Updated- May 09, 2025 | 11:47 AM IST
Ind vs Pak T20 WC 2026
Representative Image

India Pakistan Border Tensions: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते दिल्ली एयरपोर्ट (IGI Airport) ने यात्रियों के लिए ज़रूरी जानकारी जारी की है। एयरपोर्ट ने कहा है कि उड़ानें सामान्य रूप से चल रही हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों और हवाई क्षेत्र में बदलाव की वजह से कुछ फ्लाइट्स पर असर पड़ा है।

घर से निकलने से पहले चेक करें अपनी फ्लाइट

दिल्ली एयरपोर्ट ने सभी यात्रियों से कहा है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति एयरलाइन की वेबसाइट या ऐप से जरूर देख लें, ताकि एयरपोर्ट पर कोई परेशानी न हो।

एयर इंडिया और अन्य एयरलाइनों की सलाह

एयर इंडिया ने भी एक एडवायजरी जारी करते हुए कहा है कि सभी यात्री अपनी फ्लाइट के कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें। इससे चेक-इन और बोर्डिंग में कोई दिक्कत नहीं होगी। एयर इंडिया ने बताया कि चेक-इन गेट उड़ान से 75 मिनट पहले बंद कर दिया जाता है। इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा एयर ने भी अपने यात्रियों को ऐसी ही सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: India-Pak Tensions: जलंधर पोस्ट और अन्य जगहों पर हमले के दावे फेक, भारत ने पाकिस्तान के झूठ का किया पर्दाफाश

पाकिस्तान का हमला नाकाम, भारत की जवाबी कार्रवाई

ये सलाह पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों के बाद दी गई है। पाकिस्तान ने जम्मू और पश्चिमी सीमा पर भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारत की एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। इन हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में सायरन बजे और बिजली बंद कर दी गई।

अब तक 430 फ्लाइट्स रद्द, कई एयरपोर्ट बंद

सुरक्षा कारणों से अब तक देशभर में करीब 430 उड़ानें रद्द की गई हैं। 10 मई तक 27 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। इनमें श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, जोधपुर, भुज, ग्वालियर और हिंडन जैसे शहर शामिल हैं। इसके अलावा, बुधवार को भी 300 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द की गईं और उत्तर व पश्चिम भारत के कई एयरपोर्ट पर उड़ानें बंद कर दी गईं।

Advertisement
First Published - May 9, 2025 | 11:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement