facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India Pakistan Conflict: सीमा पार से हमले की कोशिशें नाकाम, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Advertisement

पाकिस्तानी सेना ने अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज को निशाना बनाने का प्रयास किया।

Last Updated- May 08, 2025 | 10:38 PM IST
Indian Army Operation Mahadev
भारतीय सेना का जवान | फाइल फोटो

भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के अगले दिन पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत में 15 जगहों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की नापाक को​शिश की जिसे भारतीय सेना ने विफल कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारत ने लाहौर की वायु रक्षा प्रणाली को ठप कर दिया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज को निशाना बनाने का प्रयास किया। इससे तनाव काफी बढ़ गया है। 

मौजूदा हालात की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा एवं परिचालन तैयारियों के प्रति सरकार का संकल्प दोहराया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सचिवों के साथ बैठक के दौरान जिन मुद्दों पर चर्चा की गई उनमें नागरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना, गलत सूचना और फर्जी खबरों से निपटने के प्रयास और महत्त्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल था। मंत्रालयों को राज्य प्राधिकारियों और जमीनी स्तर के संस्थानों के साथ निकट समन्वय बनाए रखने की भी सलाह दी गई। सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी दी। उन्होंने मिसाइल हमलों में कम से कम 100 आतंकवादियों के मारे जाने की बात कही। सभी दलों के नेताओं ने सरकार का समर्थन किया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के साथ ही सीमा के उस पार से स्थिति को बिगाड़ने का काम शुरू हो गया था।

Advertisement
First Published - May 8, 2025 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement