facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World Happiness Report: खुशहाली की दौड़ में भारत फिर पीछे, रिपोर्ट ने चौंकाया

Advertisement

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025 में भारत 147 देशों में 116वें स्थान पर रहा, जबकि फिनलैंड फिर सबसे खुशहाल देश बना

Last Updated- March 20, 2026 | 9:06 AM IST
World Happiness Report: India lags behind Pakistan in happiness report, shocking thing about children revealed World Happiness Report: खुशहाली रिपोर्ट में पाकिस्तान से पीछे भारत, बच्चों को लेकर सामने आई चौंकाने वाली बात

20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय खुशहाली दिवस है और यह इस बात की ताकीद कराता है कि केवल आर्थिक विकास ही किसी देश के कल्याण को तय नहीं करता है। गुरुवार को जारी 14वीं वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में फिनलैंड को लगातार नौवें साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश घोषित किया गया। फिनलैंड को इसके मानदंड के पैमाने पर 10 में से 7.764 अंक मिले। इसके बाद आइसलैंड और डेनमार्क का स्थान रहा। भारत 147 देशों में से 116वें स्थान पर रहा, जिसका औसत स्कोर 4.536 रहा।

खुशहाली मापने वाले कुल छह संकेतकों में से चार में भारत ने 1 अंक से भी कम स्कोर किया। इन संकेतकों में सामाजिक समर्थन, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, उदारता और भ्रष्टाचार की धारणा शामिल है। हालांकि 2024 की तुलना में 2025 में उसकी स्थिति थोड़ी सुधरी है। वर्ष 2024 में भारत 118वें स्थान पर था जबकि 2025 की नवीतम रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग सुधरी है।

साल 2019 और 2025 के बीच प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सुधार के बावजूद, भारत की स्वस्थ जीवन प्रत्याशा और उदारता में गिरावट आई है। साल 2011 और 2025 के बीच भारत के खुशहाली स्कोर में 0.44 फीसदी की कमी आई। भारत के पड़ोसियों में चीन ने खुशहाली स्कोर में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की जबकि अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। शीर्ष तीन सबसे खुशहाल देशों में डेनमार्क अकेला ऐसा देश है जहां खुशहाली स्कोर में गिरावट आई है।

Advertisement
First Published - March 20, 2026 | 9:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement