facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत ने जारी किए इमरजेंसी नंबर, 24×7 कंट्रोल रूम से मिल रही मदद

Advertisement

Israel Iran Conflict: ईरान-इसराइल युद्ध के बीच भारत अलर्ट! 24x7 कंट्रोल रूम शुरू, हजारों भारतीयों की निकासी पर काम तेज

Last Updated- June 17, 2025 | 11:46 AM IST
India Iran Conflict

Israel Iran Conflict: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंगलवार को एक 24×7 कंट्रोल रूम शुरू किया है। इसका मकसद ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की मदद करना है, जिनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। इसके साथ ही, ईरान की राजधानी तेहरान में भारतीय दूतावास ने भी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। दूतावास ने जानकारी दी है कि वहां मौजूद भारतीय छात्रों को धीरे-धीरे सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

कंट्रोल रूम और इमरजेंसी नंबर जारी

विदेश मंत्रालय ने निम्नलिखित नंबरों के जरिए मदद मांगी जा सकती है:

MEA कंट्रोल रूम (नई दिल्ली):

1800118797 (टोल-फ्री)

+91-11-23012113

+91-11-23014104

+91-11-23017905

WhatsApp: +91-9968291988

ईमेल: situationroom@mea.gov.in

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास — इमरजेंसी हेल्पलाइन:

सिर्फ कॉल के लिए:

+98 9128109115

+98 9128109109

WhatsApp के लिए:

+98 901044557

+98 9015993320

+91 8086871709

अन्य क्षेत्रीय संपर्क:

बंदर अब्बास: +98 9177699036

ज़ाहेदान: +98 9396356649

ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in

ईरान में 10,000 भारतीय, 6,000 छात्र; निकासी शुरू

Times of India की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में करीब 10,000 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से लगभग 6,000 छात्र हैं। तेहरान में हुए इजराइली एयरस्ट्राइक के बाद, 600 छात्रों को कोम शहर में भेजा गया है। वहीं, उरमिया शहर के 110 छात्र आर्मेनिया बॉर्डर तक पहुंच चुके हैं और उन्हें जल्द ही निकाला जाएगा।

तेहरान पर हमला, 224 लोगों की मौत की खबर

13 जून को इजराइल ने तेहरान में स्थित न्यूक्लियर फैसिलिटीज पर मिसाइल और एयर स्ट्राइक किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हमलों में कम से कम 224 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए। हमलों का मकसद ईरान की सेना और परमाणु ढांचे को निशाना बनाना था।

भारतीय दूतावासों की चेतावनी, सतर्क रहने की सलाह

तेहरान और इजराइल दोनों में स्थित भारतीय दूतावासों ने एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित दूतावास ने कहा है कि सभी भारतीय नागरिक सतर्क रहें, गैर-ज़रूरी आवाजाही से बचें और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। वहीं, इजराइल में दूतावास ने बताया कि वह छात्रों, कामगारों, टूरिस्ट्स और देखभाल कर्मियों से लगातार संपर्क में है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारात मिर्जोयान से बात की। यह बातचीत पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत की कूटनीतिक सक्रियता का हिस्सा थी।

ट्रंप ने दी चेतावनी, G7 सम्मेलन से जल्दी निकले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने देना चाहिए। ट्रंप ने G7 सम्मेलन को जल्दी छोड़ दिया और सोशल मीडिया पर लोगों से तेहरान से तत्काल निकलने की अपील की।

Advertisement
First Published - June 17, 2025 | 11:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement