facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

होर्मुज में भारतीय जहाजों पर हुई फायरिंग, भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब; दर्ज कराया कड़ा विरोध

Advertisement

हॉर्मुज स्ट्रेट में ईरानी सेना की फायरिंग के बाद भारत ने राजदूत को तलब किया। तनाव के कारण भारतीय जहाजों को रास्ता बदलना पड़ा, जिससे तेल सप्लाई पर संकट गहरा गया है

Last Updated- April 18, 2026 | 8:07 PM IST
Mohammad Fathali
भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतेह अली | फोटो: X

भारत ने शनिवार को ईरान के राजदूत मोहम्मद फतेह अली को तलब किया। आज दोपहर दो भारतीय जहाजों को हॉर्मुज स्ट्रेट में ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड्स की फायरिंग के बाद रास्ता बदलना पड़ा था। इनमें एक सुपरटैंकर भी शामिल था, जो इराकी तेल ले जा रहा था। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, टैंकरट्रैकर्स.कॉम ने यह जानकारी दी। ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इन जहाजों पर फायरिंग की, जिसके बाद वे मुड़ गए।

सूत्रों के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर राजदूत के सामने जोरदार विरोध दर्ज कराया। हालांकि, विदेश मंत्रालय की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि ईरान ने आज होर्मुज को बंद करने का ऐलान किया था। ईरान का आरोप था कि अमेरिका सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है इसलिए 24 घंटे के भीतर उसने अपने फैसले को बदला है।

Also Read: US-Iran War: हॉर्मुज में फिर बंदूकें गरजीं! ईरान ने टैंकर को बनाया निशाना, ग्लोबल संकट गहराया

तनाव क्यों बढ़ा?

ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट को कुछ देर के लिए खोलने के फैसले को पलट दिया। अमेरिका की ओर से ईरानी बंदरगाहों पर लगाए गए ब्लॉकेड को जारी रखने के बीच ईरान ने जहाजों पर फायरिंग शुरू कर दी।

ईरान के संयुक्त सैन्य कमांड ने शनिवार को कहा कि स्ट्रेट अब पहले जैसी स्थिति में लौट आया है और उस पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने साफ किया कि जब तक अमेरिका का ब्लॉकेड जारी रहेगा, तब तक यहां आवाजाही सीमित रहेगी।

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने बताया कि ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड के गनबोट्स ने एक टैंकर पर फायरिंग की। एक अलग कंटेनर जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिसमें माल को नुकसान पहुंचा।

बता दें कि हॉर्मुज स्ट्रेट दुनिया के करीब एक-पांचवें तेल के परिवहन का रास्ता है। यहां की अनिश्चितता से ग्लोबल एनर्जी मार्केट में चिंता बढ़ गई है। अमेरिका और ईरान दोनों पक्ष अब अगले हफ्ते के बीच में खत्म होने वाले सीजफायर को बढ़ाने के लिए बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - April 18, 2026 | 8:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement