facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम लागू होने के बाद पालन के लिए कंपनियों को मिलेगा समय, सरकार ने किया स्पष्ट

Advertisement

वित्त मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स-आईटी मंत्रालय ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम 2025 लागू होने के बाद बैंकों और फिनटेक कंपनियों को पालन और ढांचा अपनाने के लिए समय दिया जाएगा

Last Updated- August 29, 2025 | 9:42 PM IST
Online Gaming
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वित्त मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बैंकों और फिनटेक कंपनियों को सूचित किया है कि नए ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम, 2025 के नियम एक बार लागू होने के बाद सिस्टम और आधारभूत ढांचा अपनाने के लिए समय दिया जाएगा। यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर दी है।

सूत्र ने बताया, ‘साझेदारों ने बदलाव के लिए संभावित समय दिए जाने के बारे में बातचीत की थी। यह समय नियम और दिशानिर्देश लागू होने के बाद शुरू होंगे। हालांकि नए प्रारूप की जरूरतों को पूरा करने के लिए मौजूदा आधारभूत ढांचे का आकलन किए जाने की जरूरत होगी और ऐसे में समयसीमा महत्त्वपूर्ण हो जाएगी।’

वित्त मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना तकनीक मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हाल में नवअधिनियमित ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम, 2025 को लागू करने का रोडमैप तैयार करने के लिए प्रमुख बैंकों और फिनटेक कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात की। नई दिल्ली में हुई इस बैठक की सहअध्यक्षता वित्तीय सेवा विभाग और सूचना तकनीक मंत्रालय ने की थी। 

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि साझेदारों से नए अधिनियम के बारे में ‘शुरुआती’ बातचीत हुई और इस बारे में अभी तक कोई ठोस फैसले नहीं लिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि नियम अधिसूचित होने के बाद ही कानून पालन की जरूरतों और निगरानी तंत्र के बारे में स्पष्टता हो पाएगी। वरिष्ठ सरकारी सूत्र ने बताया, ‘अधिनियम अभी अधिसूचित किया जाना है। लिहाजा इस चरण में कुछ भी स्पष्ट नहीं है।’

Advertisement
First Published - August 29, 2025 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement