facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत ने WTO से गैर-व्यापार मुद्दों के बजाय व्यापार पर ध्यान देने का आग्रह किया

Advertisement

WTO का निर्णय लेने वाला सर्वोच्च निकाय अंतरमंत्रालयी कॉन्फ्रेंस है। यह बहुपक्षीय व्यापार के नियमों के तहत किसी भी मामले पर फैसला ले सकता है।

Last Updated- February 26, 2024 | 11:15 PM IST
Piyush Goyal- पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को गैर व्यापार के मुद्दों जैसे जलवायु परिवर्तन, लैंगिक, श्रम और अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श नहीं करना चाहिए। यह मुद्दें संबंधित अंतर मंत्रालयी संगठनों के समक्ष उठाए जाने चाहिए।

मंत्री ने डब्ल्यूटीओ की 13वीं मंत्रिस्तरीय परिषद की बैठक को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए कहा, ‘भारत का दृढ़ विश्वास है कि जलवायु परिवर्तन से निपटने का कोई भी मुद्दा मनमाने, अनुचित भेदभाव या अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर प्रतिबंध लगाने वाला नहीं होना चाहिए। इस क्रम में कोई एकतरफा उपाय भी शामिल नहीं होने चाहिए।’

अबू धाबी में चार दिवसीय 13वीं एमसी 26 फरवरी को शुरू हुई थी। डब्ल्यूटीओ का निर्णय लेने वाला सर्वोच्च निकाय अंतरमंत्रालयी कॉन्फ्रेंस है। यह बहुपक्षीय व्यापार के नियमों के तहत किसी भी मामले पर फैसला ले सकता है।

वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल ने औद्योगीकरण के चिरस्थायी विकास और नीति के मुद्दें पर आयोजित सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बहुपक्षीय व्यापार संगठन में विखंडन से बचने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने डब्ल्यूटीओ के एजेंडे में गैर व्यापार मुद्दों की जगह अन्य मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया।

भारत के अधिकारियों ने पहले ही कह दिया था कि भारत गैर व्यापार मुद्दों पर किसी भी कार्ययोजना या बातचीत का विरोध करेगा। गोयल ने यह आह्वान भी किया कि खाद्य सुरक्षा के लिए लंबे समय से प्रतीक्षारत सार्वजनिक स्टॉकहोल्डिंग के मुद्दे का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। यह मसला प्रत्यक्ष रूप से 2030 तक चिरस्थायी विकास के लक्ष्य शून्य भूख से जुड़ा हुआ है।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement