facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते की ओर बढ़े कदम, सेक्शन 301 से टैरिफ से मिलेगी छूट!

Advertisement

दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए अमेरिका के सहायक व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के मुख्य वार्ताकार भी हैं

Last Updated- May 31, 2026 | 10:16 PM IST
India-US Trade Deal

अमेरिका भारत को यह भरोसा दिला सकता है कि अगर दोनों पक्ष 24 जुलाई से पहले अंतरिम व्यापार समझौता कर लेते हैं तो वह सेक्शन 301 के तहत कोई अतिरिक्त टैरिफ नहीं लगाएगा। मौजूदा 10 फीसदी के बुनियादी टैरिफ की समय-सीमा 24 जुलाई को ही खत्म होने वाली है। अमेरिका ने इसे 90 दिनों के लिए अपने सभी व्यापार साझेदारों पर लगाया था।

अमेरिका के रुख से अवगत एक अ​धिकारी ने अपनी पहचान जाहिर न करने की शर्त पर कहा, ‘अभी समझौता करने का फायदा यह है कि अगर भारत सेक्शन 301 का उल्लंघन करता है तो उस पर अतिरिक्त टैरिफ नहीं लगाया जाएगा। टैरिफ पहले से तय 18 फीसदी के स्तर पर ही बरकरार रहेगा। सेक्शन 301 का उल्लंघन करने वाले और बिना किसी व्यापार समझौते वाले देशों के लिए टैरिफ काफी अ​धिक होंगे।’

दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए अमेरिका के सहायक व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के मुख्य वार्ताकार भी हैं। वह सोमवार से अपनी चार दिवसीय भारत यात्रा पर अधिकारियों की एक टीम के साथ नई दिल्ली आने वाले हैं।

दोनों पक्ष अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने के अलावा बाजार पहुंच, गैर-टैरिफ उपायों, सीमा शुल्क एवं व्यापार सुविधा, निवेश संवर्धन तथा आर्थिक सुरक्षा जैसे कई क्षेत्रों में व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के तहत वार्ता को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव और भारत के मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन ने अप्रैल में अधिकारियों की एक टीम के साथ अमेरिका का दौरा किया था।

विनिर्माण क्षेत्र में ढांचागत अतिरिक्त क्षमता और बंधुआ मजदूरी के इस्तेमाल के आरोपों पर धारा 301 की जांच को अप्रैल 2025 में डॉनल्ड ट्रंप सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम (आईईईपीए) के तहत लगाए गए जवाबी शुल्क के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है, जिसे फरवरी में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

हाल में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर सहित वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि अंतरिम व्यापार समझौता कुछ ही सप्ताह में पूरा हो जाएगा। रूबियो ने पिछले सप्ताह कहा था कि दोनों पक्ष अंतिम मसौदे पर काम कर रहे हैं। गोर ने शुक्रवार को कहा कि बातचीत का महज एक फीसदी हिस्सा ही बचा है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्ष शुल्क संबंधी कई बाधाओं को सुलझाने के करीब हैं और अंतरिम समझौते में डिजिटल व्यापार के बारे में अमेरिका की कुछ चिंताओं का भी समाधान होने की संभावना है।

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि भारत को केवल सेक्शन 301 के तहत जांच से राहत पाने के लिए कोई एकतरफा व्यापार समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अगर अमेरिका सेक्शन 301 के तहत टैरिफ का इस्तेमाल करके भारत पर अनुचित रियायतों को स्वीकार करने के लिए दबाव डाल रहा है तो भारत को उसका विरोध करना चाहिए। प्रस्तावित समझौते के तहत भारत को जो कीमत चुकानी पड़ेगी, वह सेक्शन 301 टैरिफ से होने वाले नुकसान से कहीं अधिक होगी।’

Advertisement
First Published - May 31, 2026 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement