facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयल

Advertisement

हस्ताक्षर होने के बाद अमेरिका के साथ यह समझौता पिछले पांच वर्षों में भारत द्वारा किया गया नौवां व्यापार समझौता होगा

Last Updated- February 05, 2026 | 3:27 PM IST
India-US Trade Deal

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत और अमेरिका मिड-मार्च तक एक औपचारिक, कानूनी व्यापार समझौते के पहले चरण पर साइन करने की योजना बना रहे हैं। इससे पहले एक संयुक्त बयान पर वर्चुअल सिग्नेचर किए जाएंगे, जिसके अगले चार से पांच दिनों में हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

गोयल ने संवाददाताओं से कहा, “संयुक्त बयान के आधार पर एक औपचारिक समझौते का मसौदा तैयार किया जाएगा, जिसे अंतिम रूप देने में एक महीने या डेढ़ महीने का समय लग सकता है। हमारा लक्ष्य है कि औपचारिक समझौते पर मार्च के मध्य तक हस्ताक्षर कर लिए जाएं।”

टैरिफ में बदलाव कैसे लागू किए जाएंगे?

संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर होने के बाद भारतीय उत्पादों पर टैरिफ 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया जाएगा। यह बदलाव व्हाइट हाउस के एक कार्यकारी आदेश के जरिए लागू किया जाएगा। दूसरी ओर, भारत व्यापार समझौते के तहत तय किए गए उत्पादों पर टैरिफ में कटौती औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद करेगा।

Also Read: चुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

पांच महीने बाद टैरिफ से भारत को मिली राहत

सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि भारत के साथ लंबे समय से प्रतीक्षित व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है और टैरिफ 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिए जाएंगे। यह समझौता वाशिंगटन द्वारा भारत के कई निर्यात उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के पांच महीने से ज्यादा समय बाद हुआ है, जिसमें भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद से जुड़ा 25 फीसदी दंडात्मक शुल्क भी शामिल था।

भारत के लिए ट्रेड डील के मायने?

हस्ताक्षर होने के बाद अमेरिका के साथ यह समझौता पिछले पांच वर्षों में भारत द्वारा किया गया नौवां व्यापार समझौता होगा। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है। वित्त वर्ष 2024–25 के दौरान भारत ने अमेरिका को 86.5 अरब डॉलर के सामान का निर्यात किया, जबकि 45.6 अरब डॉलर के सामान का आयात किया।

Advertisement
First Published - February 5, 2026 | 3:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement