facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘बंदूक की नोक पर नहीं होगी वार्ता’, अमेरिका से प्रस्तावित व्यापार समझौते पर बोले गोयल- सोच-समझकर करेंगे काम

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने पारस्परिक लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण की बातचीत साल के अंत तक पूरी करने का इरादा जाहिर किया था।

Last Updated- April 11, 2025 | 10:27 PM IST
Piyush Goyal
वा​णिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल | फाइल फोटो

India US trade agreement: वा​णिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि सरकार हमेशा देश और जनता के हितों की रक्षा करेगी और जहां तक ​​व्यापार समझौतों का सवाल है, जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाना उचित नहीं है।  भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते की प्रगति के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा, ‘मैंने पहले भी कई बार कहा है कि हम बंदूक की नोक पर बातचीत नहीं करते हैं। समयबद्ध तरीके से काम करना अच्छा है मगर जब बात देशहित और जनहित की हो तो किसी भी तरह की जल्दबाजी अच्छी नहीं होती।’

एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि शुल्क को ध्यान में रखते हुए भारत और अमेरिका अगले 90 दिन में एक अंतरिम व्यापार समझौते की संभावना तलाश रहे हैं, बशर्ते इसका नतीजा दोनों देशों के लिए लाभकारी हो।

इस साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पारस्परिक लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण की बातचीत साल के अंत तक पूरी करने का इरादा जाहिर किया था। इसके बाद दोनों देशों ने पिछले महीने व्यापार सौदे पर चर्चा शुरू की। अमेरिका ने अ​धिकतर देशों पर जवाबी शुल्कों को 90 दिन के लिए टाल दिया है, ऐसे में इस समय का उपयोग एक अंतरिम सौदे को अंतिम रूप देने में किया जा सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि द्विपक्षीय व्यापार चर्चा को इतने कम समय में पूरा करना संभव नहीं है।

अ​धिकारी ने कहा, ‘हम यूएसटीआर के साथ लगातार संपर्क में हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये काफी चर्चा होगी। दोनों तरफ से कुछ दौरे भी हो सकते हैं। द्विपक्षीय व्यापार सौदे के स्वरूप और आकार को अंतिम रूप देने की काफी संभावना है।’

बुधवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन को छोड़कर सभी देशों पर लगाए गए जवाबी शुल्कों पर 90 दिनों के लिए रोक लगा दी। ये शुल्क 9 अप्रैल से ही प्रभावी हुए थे। पिछले सप्ताह अमेरिका ने कई देशों से आयात पर 10 फीसदी से लेकर 50 फीसदी तक जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की थी। भारत पर 26 फीसदी जवाबी शुल्क लगाया गया था। फिलहाल अमेरिकी आयात पर मौजूदा सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र (एमएफएन) शुल्क के अलावा 10 फीसदी का बुनियादी शुल्क लागू है। अ​धिकारी ने कहा, ‘काम चालू है। भारत व्यापार करार पर बातचीत के मामले में अन्य देशों से काफी आगे है।’

Advertisement
First Published - April 11, 2025 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement