facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-US trade deal: ट्रंप ने दिए 10% से ज्यादा शुल्क के संकेत, इंडोनेशिया मॉडल बनेगा आधार

Advertisement

ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि हम कुछ सौदों पर बातचीत कर रहे हैं जिनकी घोषणा होने वाली है। भारत मूल रूप से उसी दिशा में काम कर रहा है।

Last Updated- July 16, 2025 | 10:35 PM IST
India- US Trade Deal

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौता इंडोनेशिया के साथ किए गए करार की तर्ज पर होगा। इंडोने​​शिया के उत्पादों पर अमेरिका में 19 फीसदी शुल्क लगेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को भी प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते के तहत मौजूदा 10 फीसदी से अ​धिक शुल्क के लिए तैयार रहना होगा। ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि इंडोनेशिया के साथ द्विपक्षीय समझौते के परिणामस्वरूप अमेरिकी माल इंडोनेशियाई बाजार में बिना शुल्क के पहुंच जाएगा, जिसमें तांबा जैसी मूल्यवान धातुएं शामिल हैं। दूसरी ओर इंडोनेशिया को अमेरिकी बाजार में निर्यात पर 19 फीसदी शुल्क देना पड़ेगा, जो पहले प्रस्तावित 32 फीसदी शुल्क से कम है।

ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘हम कुछ सौदों पर बातचीत कर रहे हैं जिनकी घोषणा होने वाली है। भारत मूल रूप से उसी दिशा में काम कर रहा है। हमें भारत तक पहुंच मिलेगी और आपको यह समझने की जरूरत है कि हमारे पास इनमें से किसी भी देश में कोई पहुंच नहीं थी। अब हम शुल्क के साथ जो कर रहे हैं उसके कारण बाजार में पहुंच मिल रही है।’ यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब अमेरिका 1 अगस्त से पहले कई देशों के साथ व्यापार सौदे करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका ने स्पष्ट तौर पर देशों से कहा है कि वे उसके साथ सौदा करें या दो अंक के ऊंचे जवाबी शुल्क के लिए तैयार रहें।

भारत से अधिकारियों का एक दल अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत करने वाशिंगटन गया है। भारत अमेरिका के प्रस्तावित 26 फीसदी जवाबी शुल्क और मौजूदा 10 फीसदी बुनियादी शुल्क से छूट के लिए कड़ी सौदेबाजी कर रहा है। हालांकि विशेषज्ञों ने कहा कि ट्रंप के ताजा बयान को देखते हुए 10 फीसदी शुल्क में छूट मिलने की संभावना कम ही दिख रही है। व्यापार अर्थशास्त्री विश्वजित धर ने कहा कि 10 फीसदी का बुनियादी शुल्क बरकरार रहने की संभावना है और भारत को ऊंचे शुल्क के लिए तैयार रहना चाहिए।

वा​णिज्य मंत्रालय के पूर्व अधिकारी और ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रंप प्रशासन के मौजूदा दृष्टिकोण को देखते हुए भारत को अमेरिका के साथ किसी भी व्यापार सौदे पर बातचीत करने में अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘ट्रंप की एकतरफा घोषणाएं जैसे इंडोनेशिया के साथ ‘डन डील’ का दावा करना और यह कहना कि भारत ‘उसी दिशा में काम कर रहा है’, अक्सर वास्तविक वार्ताओं को रोक देती हैं। वियतनाम के मामले में भी ऐसा ही हुआ था। जहां ट्रंप ने कथित सौदे के हिस्से के रूप में वियतनामी सामान पर 20 फीसदी शुल्क की घोषणा की जबकि वियतनामी अधिकारियों ने कहा कि वे केवल 11 फीसदी पर सहमत हुए थे।’ श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह की गलतबयानी से बचने के लिए भारत को किसी भी समझौते को स्वीकार करने से पहले संयुक्त रूप से जारी लिखित बयान पर जोर देना चाहिए।’

Advertisement
First Published - July 16, 2025 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement