facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-US trade: भारत, अमेरिका ‘बड़ा सोच रहे’, मिनी ट्रेड डील या एफटीए को किया खारिज- पीयूष गोयल

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 12:33 PM IST
Piyush Goyal

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मोदी सरकार और बाइडन प्रशासन अपने व्यापार एवं वाणिज्य रिश्तों को लेकर ‘‘बड़ा’’ सोच रहे हैं। उन्होंने लघु व्यापार समझौते या मुक्त व्यापार समझौते की बातों को खारिज करते हुए कहा कि नई दिल्ली के लिए ‘सामान्यीकृत वरीयता प्रणाली (जीएसपी)’ की बहाली प्राथमिकता नहीं है।

अमेरिका के पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन ने भारत से जीएसपी को रद्द कर दिया था। इस प्रणाली के तहत पात्र विकासशील देश अमेरिका को वस्तुओं का शुल्क मुक्त निर्यात कर सकते हैं।

पीयूष गोयल ने ‘भारत-अमेरिका व्यापार नीति फोरम’ की बैठक के समापन पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जीएसपी के संदर्भ में, मैंने भारतीय उद्योग से कोई विशेष मांग नहीं सुनी है।  हालांकि इस मुद्दे को मैंने आज अपने समकक्षों के समक्ष उठाया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर कांग्रेस को कोई निर्णय लेना होगा। हालांकि हमारी प्राथमिकता सूची में यह बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता है, यह एक ऐसा विषय नहीं है जिस पर चर्चा करने में हम बहुत ज्यादा समय लगाएं। हमने यह अनुरोध कर दिया है कि जीएसपी को बहाल किया जाना चाहिए। लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि दोनों देशों के बीच व्यापार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। मुझे नहीं लगता कि जीएसपी को हटाने का हमारे बढ़ते व्यापार संबंधों पर असर पड़ेगा।’’

लघु व्यापार समझौते के बारे में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हम अमेरिका के साथ अपने व्यापार में बहुत, बहुत बड़ी महत्वाकांक्षाओं को लेकर चल रहे हैं।’’ गोयल ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते पर विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके बजाए हम बाजार में अधिक पहुंच पर ध्यान दे रहे हैं, दोनों देशों के बीच कारोबारी सुगमता पर ध्यान दे रहे हैं। इसलिए छोटे, लघु व्यापार समझौते आज प्रासंगिकता खो चुके हैं।’’

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 12:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement