facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत रूस से तेल आयात जारी रखेगा, भुगतान की समस्या नहीं

Advertisement

संवाददाताओं से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि भारत खरीदार है और विदेशी आपूर्तिकर्ता तेल बेचने के लिए ऑफर के साथ भारतीय कंपनियों से संपर्क कर रहे हैं।

Last Updated- January 03, 2024 | 10:07 PM IST
No international sanctions on buying Russian crude, says Hardeep Singh Puri

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि रूस के कच्चे तेल के लिए भुगतान की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमत में कमी करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

संवाददाताओं से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि भारत खरीदार है और विदेशी आपूर्तिकर्ता तेल बेचने के लिए ऑफर के साथ भारतीय कंपनियों से संपर्क कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘भुगतान की समस्या की वजह से आपूर्ति रोके जाने की कोई भी सूचना हमारी कंपनियों ने नहीं दी है।’ उन्होंने कहा कि रूस से इस समय आयात 15 लाख बैरल प्रतिदिन है। भारत, रूस का ज्यादातर तेल संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा दिरहम में खरीदता है।

खबरों में कहा गया था कि हाल के महीनों में रूस से तेल आयात घटा है। रूस के आपूर्तिकर्ताओं को भुगतान की समस्या के कारण ऐसा होने का अनुमान लगाया गया था। पुरी ने कहा कि तेल की आवक में किसी भी कमी की वजह तेल की कीमत है।

लंदन की कमोडिटी डेटा एनलिटिक्स प्रोवाइडर वोर्टेक्सा के अनुमान के मुताबिक रूस लगातार पंद्रहवें महीने दिसंबर में भारत में कच्चे तेल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बना हुआ है।

वोर्टेक्सा आयात के अनुमान के लिए जहाजों की आवाजाही पर नजर रखती है। भारत के तेल आपूर्ति में रूस की हिस्सेदारी फरवरी 2022 में 0.2 प्रतिशत थी जो फरवरी 2023 में बढ़कर 40 प्रतिशत हो गई है।

हाल के महीनों में रूस से आने वाले तेल की हिस्सेदारी कम हुई है, वहीं रूस के कच्चे तेल पर मिल रही छूट के कारण मात्रा स्थिर रखने में मदद मिली है। इस मामले से जुड़े लोगों ने कहा कि नवंबर में छूट बढ़कर 9 से 11 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जो अक्टूबर के 8 से 10 डॉलर प्रति बैरल की तुलना में ज्यादा है। यह छूट 2023 के मध्य में 4 से 5 डॉलर प्रति बैरल के निचले स्तर पर थी।

पुरी ने कहा कि तेल विपणन कंपनियों के साथ खुदरा कीमत में कटौती को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। वित्त वर्ष की पहली 2 तिमाही में ओएमसी ने मोटा मुनाफा कमाया है। पेट्रोल पंप कीमतों में 20 महीने से कोई बदलाव नहीं किया गया है। पुरी ने संकेत दिए कि ओएमसी को पहले के नुकसान की भरपाई की जरूरत है और जोर दिया कि कंपनियों को शेयरधारकों के हितों का ध्यान रखना होगा।

Advertisement
First Published - January 3, 2024 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement