facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत किसी के दबाव में नहीं आएगा : विदेश मंत्री एस. जयशंकर

Advertisement

उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जो किसी के दबाव में नहीं आएगा और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

Last Updated- January 15, 2023 | 12:34 PM IST
S Jaishankar

विदेश मंत्री शनिवार शाम चेन्नई में तमिल साप्ताहिक ‘तुगलक’ की 53वीं वर्षगांठ में शामिल हुए। वहां उन्होंने अपने संबोधन में पाकिस्तान से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद और चीन के साथ सीमा पार आक्रामक झड़पों पर भारत की जवाबी प्रतिक्रिया का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जो किसी के दबाव में नहीं आएगा और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ये भी कहा कि इन मुद्दों पर भारत द्वारा उठाए गए क़दमों ने ये स्पष्ट कर दिया है कि देश किसी के भी दबाव में नहीं आएगा।

विदेश मंत्री ने 2019 की घटना का हवाला देते हुए यह भी कहा कि पुलवामा आतंकवादी हमले के जवाब में वायु सेना द्वारा किए गए बालाकोट हवाई हमलों के जरिए बहुत जरूरी संदेश दिया जा चूका है।

विदेश मंत्री ने कहा कि चीन उत्तरी सीमाओं पर आज बड़े पैमाने पर बलों को लाकर हमारी सीमाओं का उल्लंघन करके यथास्थिति को बदलने का पर्यटन लगातार कर रहा है। उन्होंने कहा कि Covid-19 के बावजूद, हमारी जवाबी प्रतिक्रिया मजबूत और दृढ़ रही। उन्होंने कहा- “हजारों की संख्या में तैनात हमारे सैनिकों ने दुर्गम इलाकों में हमारी सीमाओं की रक्षा की और वे आज भी पूरी तत्परता के साथ सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं।”

Advertisement
First Published - January 15, 2023 | 12:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement