facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दुर्लभ खनिजों पर चीन से बात करेगा भारत, इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग पर मंडरा रहा संकट

Advertisement

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने चीन के उप विदेश मंत्री सन वेईडोंग से मुलाकात की, जो दो दिवसीय यात्रा पर यहां आए थे।

Last Updated- June 13, 2025 | 10:12 PM IST
rare earth minerals

भारत और चीन तनाव कम करने और दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों को सामान्य करने के लिए आर्थिक एवं व्यापार मामलों सहित कई मसलों पर विचार-विमर्श करने के लिए तैयार हैं। बातचीत वाले प्रमुख मसलों में चीन द्वारा दुर्लभ खनिजों पर निर्यात पर लगाई गई रोक शामिल है। इस प्रतिबंध के कारण भारत के वाहन उद्योग पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं।

केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रथाओं के अनुरूप आपूर्ति श्रृंखला बढ़ाने के लिए चीन पर दबाव डाला है। इसी क्रम में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने चीन के उप विदेश मंत्री सन वेईडोंग से मुलाकात की, जो दो दिवसीय यात्रा पर यहां आए थे। हालांकि, यात्रा शुक्रवार को खत्म हो गई। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों ने खासतौर पर चीन द्वारा अप्रैल में दुर्लभ खनिजों से संबंधित वस्तुओं पर लगाए गए निर्यात प्रतिबंध के मसले पर बातचीत की। उल्लेखनीय है कि निर्यात प्रतिबंध चीन के वाणिज्य मंत्रालय और सामान्य सीमा शुल्क प्रशासन ने लगाया था। सूत्रों ने बताया कि बातचीत के बाद उम्मीद की जा रही है कि आर्थिक और व्यापार सहयोग के लिए एक व्यापक ढांचे पर भी बातचीत जारी रहेगी।

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि दोनों देश चिंता वाले मसलों पर चर्चा करने और उसके समाधान के लिए आर्थिक और व्यापार क्षेत्रों सहित कुछ कार्यात्मक बातचीत करने के लिए तैयार हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सन और मिस्री ने द्विपक्षीय बातचीत और सहयोग के साथ-साथ आपसी हित के अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मसलों पर गहन बातचीत की है। इससे पहले, सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने इशारा किया था कि दुर्लभ खनिजों खासकर इलेक्ट्रिक वाहनों के विनिर्माण के लिए जरूरी दुर्लभ मैग्नेट पर सफलता मिल सकती है।

इस बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने पुष्टि की थी कि भारत नई दिल्ली और पेइचिंग दोनों जगह चीन के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है। चीन में भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने भी बीते 5 जून को पेइचिंग में सन से मुलाकात की थी, जिसमें दोनों देशों ने साझा हित और अन्य मसलों पर बातचीत की थी। चीन के विदेश मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी मिली थी।

उल्लेखनीय है कि सन की भारत की यात्रा विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री की चीन यात्रा के छह महीने बाद हुई है, जिससे दो एशियाई पड़ोसियों के बीच स्थगित द्विपक्षीय आदान-प्रदान को फिर से शुरू करने में मदद मिली।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा था, ‘हम वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं की स्थिरता को संयुक्त रूप से बनाए रखने के लिए संबंधित देशों और क्षेत्रों के साथ बातचीत और सहयोग बढ़ाने के इच्छुक हैं।’

Advertisement
First Published - June 13, 2025 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement