facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indian agriculture: कृषि क्षेत्र को घटते भूजल की चुनौती से निपटने की जरूरत

Advertisement

Indian agriculture: भारत के कृषि क्षेत्र को 25 साल में इन चुनौतियों का सामना करना होगा: विशेषज्ञ

Last Updated- May 18, 2024 | 12:00 AM IST
Dhanuka Agritech Q2 Results

भारत के कृषि क्षेत्र में छोटे व सीमांत किसानों की स्थिति में सुधार, कृषि क्षेत्र में शोध पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1 फीसदी खर्च करना, भूमिगत जल घटने से भारत की खाद्य सुरक्षा पर खतरे जैसी प्रमुख चुनौतियां हैं। कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञों ने इन चुनौतियों को गिनाते हुए कहा कि अगले 25 साल में, जब देश अमृतकाल में पहुंचेगा, इन चुनौतियों से निपटने की जरूरत है।

कृषि नीतियों की वकालत करने वाले समूह भारत कृषक समाज और गांवों पर केंद्रित प्रकाशन ‘रूरल वाइस’ की ओर से ‘कृषि में अमृतकाल’ विषय पर नई दिल्ली में आयोजित एक दिन के सेमिनार में आईटीसी के कृषि और आईटी बिजनेस के प्रमुख एस शिवकुमार ने कहा कि अगर हम भारत के किसानों को संपन्न बनाने की इच्छा रखते हैं तो हमें उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना होगा। साथ ही देश को ज्यादा नवोन्मेष करने और छोटे व सीमांत किसानों को ताकतवर बनाने की जरूरत है।

जाने-माने कृषि वैज्ञानिक और भारतीय कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सीडी मायी ने कहा कि देश के सभी शोध संस्थानों को राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रणाली के तहत एकीकृत करने व आईआईटी, आईआईएम व समाजशास्त्रियों आदि से जोड़ने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘भारत इस समय कृषि पर जीडीपी के 0.4 से 0.6 फीसदी के करीब सालाना खर्च करता है, जबकि इसका वैश्विक औसत 0.94 फीसदी है। हमें इसे अगले 25 साल में बढ़ाकर कम से कम जीडीपी का 1 फीसदी करने की जरूरत है। ’

पंजाब के पूर्व कृषि आयुक्त बलविंदर सिंधु ने कहा कि भूजल का स्तर कम होना भारतीय कृषि के लिए खतरा है और इसे हमें युद्ध स्तर पर ठीक करने की जरूरत है। पूर्व खाद्य एवं कृषि सचिव टी नंदकुमार ने कहा कि यह धारणा है कि कृषि पर कोई भी नीति किसानों की जरूरत के मुताबिक नहीं बनती है, यह धारणा खत्म किए जाने की जरूरत है।

Advertisement
First Published - May 17, 2024 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement