facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अफ्रीका में कारोबार के अवसर तलाश रही हैं भारतीय कंपनियां : पीयूष गोयल

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए अफ्रीका के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) के लिए भी वार्ता कर सकता है।

Last Updated- June 15, 2023 | 3:58 PM IST
Piyush Goyal

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अफ्रीका में व्यापार और निवेश बढ़ाने की भारी संभावनाएं हैं और भारतीय कंपनियां वहां अवसर तलाश रही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों के उद्यमियों को द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक निर्धारित लक्ष्य 200 अरब डॉलर से पार ले जाने के बारे में सोचना चाहिए। दोनों क्षेत्रों के बीच द्विपक्षीय व्यापार फिलहाल लगभग 100 अरब डॉलर है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए अफ्रीका के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) के लिए भी वार्ता कर सकता है।

सीआईआई-एग्जिम बैंक के ‘भारत-अफ्रीका वृद्धि साझेदारी’ पर सम्मेलन में गोयल ने कहा, “भारतीय कंपनियां इस क्षेत्र में कई अवसर तलाश रही हैं और वे अफ्रीका में आर्थिक वृद्धि को गति देने और नौकरियां पैदा करने में मदद कर सकती हैं।”

गोयल ने कहा कि व्यापार बढ़ाने के मामले में ‘हम अभी अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंचे हैं।’ उन्होंने कहा कि हम अफ्रीका के मित्र एवं भाई के तौर पर काम करते हैं।

Advertisement
First Published - June 15, 2023 | 3:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement