facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तीन साल में भारतीय NGO को करीब 2,400 करोड़ रुपये का विदेशी फंड मिला: सरकार

Advertisement
Last Updated- March 15, 2023 | 6:54 PM IST

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को बताया कि पिछले तीन साल में भारतीय गैर सरकारी संगठनों (NGO) को कुल 2,430.84 करोड़ रुपये का विदेशी फंड मिला है। उन्होंने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

राय ने कहा 2021-22 में भारतीय NGO को 905.50 करोड़ रुपये; 2020-21 में 798.18 करोड़ रुपये और 2019-20 में 727.16 करोड़ रुपये का विदेशी फंड मिला। उन्होंने कहा कि 10 मार्च 2023 तक 16,383 गैर-सरकारी संगठनों का FCRA पंजीकरण प्रमाणपत्र वैध है जिनमें से 14,966 संगठनों ने विदेशी चंदा (विनियमन) अधिनियम (FCRA) के तहत वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अनिवार्य वार्षिक रिटर्न पेश किया है।

राय ने कहा कि FCRA पंजीकृत संगठनों द्वारा विदेशी चंदों के दुरुपयोग के संबंध में पूर्व में कुछ शिकायतें मिली थीं और ऐसी शिकायतों को अधिनियम के प्रावधानों और उसके तहत बनाए गए नियमों के अनुसार निपटाया जाता है।

Advertisement
First Published - March 15, 2023 | 6:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement