facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indian Parliament: राज्यसभा में बहुराज्य सहकारी समिति संशोधन विधेयक मंजूर

Advertisement

देश में करीब 1500 बहुराज्य सहकारी संस्थाएं हैं। इनमें से ज्यादार महाराष्ट्र में हैं।

Last Updated- August 01, 2023 | 10:57 PM IST
rajyasabha member on a debate during a winter session

संसद के उच्च सदन ने मंगलवार को बहु राज्य सहकारी समिति संशोधन विधेयक 2022 को मंजूरी दे दी। बहु राज्य सहकारी समिति अधिनियम 2002 में संशोधन के प्रावधान वाले इस विधेयक का उद्देश्य सहकारी समितियों के कामकाज को बेहतर, ज्यादा पारदर्शी व जवाबदेह बनाना और उनकी चुनाव प्रक्रिया में सुधार लाना है। इस विधेयक को लोकसभा ने गत सप्ताह मंजूरी दी थी।

देश में करीब 1500 बहुराज्य सहकारी संस्थाएं हैं। इनमें से ज्यादार महाराष्ट्र में हैं। इस संशोधन में एक प्रमुख प्रावधान यह है कि बहुराज्स सहकारी समितियां नियमित समय में बैठकें नहीं करती हैं तो केंद्र सरकार के पास इनके बोर्ड को भंग करने का अधिकार मिल जाएगा।

इससे सहकारी समितियों को धन जुटाने में मदद मिलेगी। इस विधेयक में बहुराज्य सहकारी समितियों की कार्य करने के तरीके को बेहतर बनाया गया है। इस विधेयक में सहकारी चुनाव प्राधिकरण, सहकारी सूचना अधिकारी और सहकारी लोकपाल के लिए भी प्रावधान है। चुनाव प्राधिकरण यह सुनिश्चित करेगा कि यह चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र और समयबद्ध हों। इससे इनमें शिकायतें और कदाचार की घटनाएं कम होंगी।

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement