facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

साल 2026 तक भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 40 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा : राजनाथ सिंह

Advertisement
Last Updated- March 29, 2023 | 10:17 AM IST
Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत 2026 तक 35,000 से 40,000 करोड़ रुपये के रक्षा उपकरण और सामग्री का निर्यात करेगा। रक्षा मंत्री यहां सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित ‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ स्मृति व्याख्यान दे रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले तो आत्मविश्वास का भाव होना चाहिए कि हम भारत को ‘आत्मनिर्भर’ बनाएंगे। वर्ष 2014 में हमारा रक्षा निर्यात केवल 900 करोड़ रुपये का था, लेकिन जब से हमने भारतीयकरण (कार्यक्रम) को अपनाया है, आज हमारा रक्षा निर्यात बढ़कर 15,000 करोड़ रुपये हो गया है।’’

उन्होंने इस बात को लेकर भरोसा जताया कि भारत में 2026 तक रक्षा उत्पादों का निर्यात बढ़कर 35,000 रुपये से 40,000 करोड़ रुपये हो जाएगा। सिंह ने कहा कि उन्हें देश के रक्षा बलों पर गर्व है, जो अब स्वदेशी खरीद के जरिये अपनी 80 फीसदी जरूरतें पूरी कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से आने वाले समय में भारत को सबसे शक्तिशाली राष्ट्रों में से एक में बदलने के सरकार के दृष्टिकोण को साकार करने में मदद के लिए नयी कंपनियों और अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठानों के बारे में विचार करने और इन्हें स्थापित करने का भी आह्वान भी किया।

यह कहते हुए कि देश अब पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, उन्होंने मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि 2027 तक भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हो सकता है।

Advertisement
First Published - March 29, 2023 | 10:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement