facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आतंक पर भारत की कूटनीतिक जीत, TRF का नाम UNSC की रिपोर्ट में

Advertisement

इस रिपोर्ट में इस साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में टीआरएफ की भूमिका का जिक्र है।

Last Updated- July 30, 2025 | 10:51 PM IST
Encounter in Kulgam

आतंकी संगठन, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) का नाम पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की एक रिपोर्ट में आया है जो भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत है। इस रिपोर्ट में इस साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में टीआरएफ की भूमिका का जिक्र है। इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे।

यह पहली बार है जब संयुक्त राष्ट्र के किसी दस्तावेज में टीआरएफ का जिक्र किया गया है। साथ ही, 2019 के बाद यह पहली बार है जब इस रिपोर्ट में लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान के किसी अन्य आतंकी समूह का नाम आया है।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि यूएनएससी की एनालिटिकल सपोर्ट ऐंड सैंक्शंस मॉनिटरिंग टीम की ताजा रिपोर्ट में भारत की मजबूत आतंकवाद विरोधी साख को दर्शाया गया है और इसे दुनिया भर के देशों से मान्यता मिली है। सूत्रों ने कहा कि यह यूएनएससी में भारत और समान विचारधारा वाले देशों के बीच निकट सहयोग का भी प्रतीक है।

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के इसे हटाने के प्रयासों के बावजूद मॉनिटरिंग रिपोर्ट में टीआरएफ का नाम शामिल होना, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की संलिप्तता उजागर होती है और साथ ही आतंकवाद विरोधी मोर्चे पर संयुक्त राष्ट्र में भारत की विश्वसनीयता भी साबित होती है। यह घटनाक्रम विशेष  रूप से अहम है क्योंकि 1267 प्रतिबंध समिति के सभी फैसले, सुरक्षा परिषद के सदस्यों द्वारा आम सहमति से अपनाए जाते हैं जिनमें मॉनिटरिंग टीम की रिपोर्ट भी शामिल है।

यूएनएससी की 1267 प्रतिबंध समिति को आतंकवादियों, आतंकी समूहों और संस्थाओं के खिलाफ प्रतिबंधों को लागू करने का काम सौंपा गया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने व्यापक और समन्वित प्रयास किए हैं और दिसंबर 2023 से यूएनएससी मॉनिटरिंग टीम को टीआरएफ और पाकिस्तान समर्थित अन्य आतंकी सहयोगियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। वर्ष 2024 में, दो बार विदेश मंत्रालय ने मॉनिटरिंग टीम को टीआरएफ की गतिविधियों और लश्कर-ए-तैयबा के साथ उसके संबंधों के बारे में जानकारी दी थी।

सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में एक अंतर-मंत्रालयी प्रतिनिधिमंडल ने मई 2024 में न्यूयॉर्क में मॉनिटिरिंग टीम और संयुक्त राष्ट्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी और टीआरएफ पर एक फाइल भी साझा की।

Advertisement
First Published - July 30, 2025 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement