facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के लड़ाकू विमान Tejas का विदेशों में बजा डंका, 3 देशों ने खरीदने की जताई इच्छा

Advertisement

नाइजीरिया, फिलीपीन, अर्जेंटीना और मिस्र ने स्वदेशी रूप से विकसित हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ को खरीदने में रुचि दिखाई है।

Last Updated- December 07, 2023 | 9:08 PM IST
Tejas

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सी.बी. अनंतकृष्णन ने बुधवार को कहा कि नाइजीरिया, फिलीपीन, अर्जेंटीना और मिस्र ने स्वदेशी रूप से विकसित हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ को खरीदने में रुचि दिखाई है। अनंतकृष्णन ने कहा कि संभावित खरीद के लिए इन देशों से बातचीत चल रही है।

अनंतकृष्णन ने एक कार्यक्रम से इतर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘नाइजीरिया, फिलीपीन और मिस्र हल्के लड़ाकू विमान तेजस को खरीदने के इच्छुक हैं।’’ उनसे पूछा गया कि अगर वार्ता सफल हो जाती है तो भारत अर्जेंटीना को तेजस की आपूर्ति कैसे कर पाएगा, क्योंकि विमान के कुछ कल-पुर्जे ब्रिटेन से मंगवाए गए हैं।

इस पर एचएएल के अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी सूरत में इसका रास्ता निकाला जाएगा। वर्ष 1982 के फॉकलैंड युद्ध के बाद ब्रिटेन ने अर्जेंटीना को सैन्य साजो-सामान की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था और खासकर ऐसे साजो-सामान पर, जो ब्रिटेन निर्मित हैं।

ब्रिटिश प्रतिबंधों को देखते हुए, यह माना जाता है कि अर्जेंटीना को तेजस की आपूर्ति की सूरत में ब्रिटेन से प्राप्त होने वाले कल-पुर्जे की आपूर्ति भारत के लिए मुश्किल हो सकती है। जुलाई में, अर्जेंटीना के रक्षा मंत्री ने रक्षा औद्योगिक साझेदारी को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत का दौरा किया था।

 

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 9:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement