facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत की पहली प्राइवेट कंपनी हिसार में डीए40 एनजी ट्रेनिंग विमान बनाएगी, 2000 करोड़ तक होगा निवेश

Advertisement

हिसार में बनेगा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, शक्ति एयरक्राफ्ट और डायमंड एयरक्राफ्ट की साझेदारी

Last Updated- March 11, 2025 | 10:35 PM IST
Training Aircraft

कोयम्बत्तूर की शक्ति एयरक्राफ्ट इंडस्ट्री चीन की कंपनी वानफेंड एविएशन के स्वामित्व वाली डायमंड एयरक्राफ्ट इंडस्ट्री के साथ संयुक्त उद्यम में हरियाणा के हिसार में डीए40 एनजी प्रशिक्षक विमान बनाने के लिए विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी।

शक्ति एयरक्राफ्ट इंडस्ट्री के मुख्य कार्य अधिकारी वैभव डी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हम वर्तमान में इस परियोजना में 500 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं। अगले दो से तीन साल के दौरान जब इकाई का विस्तार होगा, हमारा कुल निवेश 1,500 से 2,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।’

नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने शक्ति को भारत में प्रशिक्षण विमान बनाने वाली भारत की पहली निजी कंपनी बनने पर बधाई दी। शक्ति ने इस इकाई की स्थापना के लिए निवेश की राशि का खुलासा नहीं किया। इस संयंत्र से एक इंजन, चार सीट वाले विमान डीए40 एनजी की पहली डिलीवरी मई में शुरू होनी है और अंततः इस संयंत्र में प्रति वर्ष 100 विमान बनाने की क्षमता होगी।

शक्ति एयरक्राफ्ट इंडस्ट्री ने आज उड़ान प्रशिक्षण संगठनों (एफटीओ) को 200 प्रशिक्षक विमानों की आपूर्ति करने के लिए एरो क्लब ऑफ इंडिया (एसीआई) के साथ समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत एसीआई केंद्रीय एग्रीगेटर के रूप में काम करेगा, मांग का एकीकरण करेगा, विमान आवंटन का प्रबंधन करेगा और इन्हें एफटीओ को सौंपने की सुविधा प्रदान करेगा।

इस व्यवस्था के तहत शक्ति खास तौर पर एसीआई के लिए 200 विमान बनाएगी। अपने संयुक्त उद्यम के तहत इनमें से कम से कम 150 विमानों का उत्पादन हिसार वाली इकाई में किया जाएगा, जबकि शेष विमानों का निर्माण ऑस्ट्रिया स्थित डायमंड की इकाई में किया जाएगा।

Advertisement
First Published - March 11, 2025 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement