facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत की G20 की अध्यक्षता ने ग्लोबल साउथ को मजबूती से बात रखने में मदद की है : विक्रम दुरईस्वामी

Advertisement

दुरईस्वामी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘जहां तक जी20 का संबंध है तो यह सभी देशों के लिए समावेशी विकास के बेहतर अवसर पैदा करने के वास्ते दुनिया का प्रमुख मंच है।’’

Last Updated- August 16, 2023 | 12:11 PM IST
G20 Summit

ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी ने कहा कि G20 Summit समूह समावेशी विकास के लिए विश्व का प्रमुख मंच है और इस साल भारत की अध्यक्षता ने ‘ग्लोबल साउथ’ को मजबूती से अपनी बात रखने में मदद की है।

‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है। लंदन में मंगलवार को इंडिया हाउस में भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए एक साक्षात्कार में वरिष्ठ राजनयिक ने कहा कि जी20 की बैठकें भारत के हर हिस्से में हो रही हैं तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस पहल का मकसद देश के प्रत्येक हिस्से से लोगों को रूबरू कराना है।

यह भी पढ़ें : भारत का निर्यात क्षमता से काफी कम : रिपोर्ट

जी20 के नेताओं का शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को नयी दिल्ली में होगा। दुरईस्वामी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘जहां तक जी20 का संबंध है तो यह सभी देशों के लिए समावेशी विकास के बेहतर अवसर पैदा करने के वास्ते दुनिया का प्रमुख मंच है।’’ उच्चायुक्त ने स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक अगले 25 वर्षों के ‘अमृत काल’ के प्रधानमंत्री मोदी के लक्ष्य तथा G20 Summit की थीम ‘वसुदैव कुटुम्बकम’ के बीच संबंध पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री ने यह साफ कर दिया है कि उनका इरादा हर साल को खास बनाना और यह संकल्प लेने में मदद करना है कि भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष पूरे करने तक सही मायने में एक विकसित देश बन जाएगा।’’

अगले महीने होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की नयी दिल्ली की यात्रा के लिए तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर राजदूत ने कहा, ‘‘इंतजार करिए और देखिए।’’ ब्रिटेन की मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि सुनक की भारत की पहली यात्रा पर उनका भव्य स्वागत करने की योजना बनायी गयी है।

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 12:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement