facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाक से तनातनी के बीच भारत का बड़ा फैसला, बागलीहार डैम को किया बंद; किशनगंगा के पानी को भी रोकने की योजना

Advertisement

यह कदम भारत ने तब उठाया है, जब पहलगाम हमले के बाद 1960 में हुई सिंधु जल समझौते को निलंबित करने का फैसला लिया गया।

Last Updated- May 04, 2025 | 8:34 PM IST
Chenab River
जम्मू कश्मीर में बहती चिनाब नदी | फोटो क्रेडिट: Commons

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। खबर है कि भारत ने चिनाब नदी पर बने बागलीहार बांध से पाकिस्तान की ओर पानी का बहाव रोक दिया है। इतना ही नहीं, भारत झेलम नदी पर बने किशनगंगा बांध पर भी ऐसा ही कदम उठाने की योजना बन रहा है। यह कदम भारत ने तब उठाया है, जब पहलगाम हमले के बाद 1960 में हुई सिंधु जल समझौते को निलंबित करने का फैसला लिया गया। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों द्वारा हमला किया गया था, जिसमें 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी।

भारत का यह कदम पाकिस्तान को सख्त संदेश देने की कोशिश है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस से बताया कि बागलीहार बांध के स्लुइस स्पिलवे के गेट नीचे कर दिए गए हैं, ताकि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पानी का बहाव कम हो। यह कदम भले ही थोड़े समय के लिए हो, लेकिन इसका मकसद पाकिस्तान को यह दिखाना है कि भारत हर मोर्चे पर जवाब देने को तैयार है। इससे पहले पाकिस्तान सिंधु जल समझौते को रद्द करने के फैसले को “युद्ध की कार्रवाई” करार दिया था और इसे लेकर दोनों देशों के बीच तल्खी और बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: भारतीय जहाजों की पाकिस्तान बंदरगाहों पर एंट्री बैन

दशकों पुरानी संधि और बांधों का विवाद

सिंधु जल समझौते के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के पानी का बंटवारा होता है। लेकिन बागलीहार और किशनगंगा बांध लंबे समय से दोनों देशों के बीच विवाद का कारण रहे हैं। पाकिस्तान ने बागलीहार बांध को लेकर विश्व बैंक में मध्यस्थता की मांग की थी, जबकि किशनगंगा बांध के कारण नीलम नदी पर असर पड़ने की वजह से कानूनी और कूटनीतिक विवाद हुआ। एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि दोनों बांध भारत को पानी के बहाव को नियंत्रित करने की ताकत देते हैं, जिसे भारत अब अपने हित में इस्तेमाल कर रहा है।

वहीं, सीमा पर भी तनाव कम नहीं हो रहा। पाकिस्तानी सेना लगातार दस दिनों से नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर रही है, जिसका भारतीय सेना के जवानों द्वारा पूरी ताकत से जवाब दिया जा रहा है।

Advertisement
First Published - May 4, 2025 | 8:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement