facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत का मार्केट कैप-GDP अनुपात सर्वाधिक स्तर के करीब, देश उभरते बाजारों से आगे

Advertisement

बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण पिछले 12 महीनों में लगभग 24 फीसदी बढ़ा है।

Last Updated- December 08, 2024 | 10:28 PM IST
Market Capitalisation

शेयर बाजार में हालिया गिरावट के बावजूद भारत का बाजार पूंजीकरण और जीडीपी अनुपात ऊंचे स्तर पर बरकरार है। मंगलवार को यह अनुपात 147.5 फीसदी था जो दस साल के औसत अनुपात 94 फीसदी से 56 फीसदी ज्यादा है। मौजूदा बाजार पूंजीकरण और सकल घरेलू उत्पाद का अनुपात इस साल सितंबर के अंत में 154 फीसदी के सर्वकालिक उच्चस्तर से थोड़ा ही कम है।

मौजूदा अनुपात दिसंबर 2007 और इस साल सितंबर के बाद तीसरा सर्वोच्च आंकड़ा है। बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण पिछले 12 महीनों में लगभग 24 फीसदी बढ़ा है जबकि मौजूदा मूल्यों पर भारत के सालाना सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 9.5 फीसदी की सालाना वृद्धि हुई है, जिसे नॉमिनल जीडीपी भी कहा जाता है।

तुलना करें तो दिसंबर 2023 के अंत में अनुपात 126.4 फीसदी और दिसंबर 2022 के अंत में 107.2 फीसदी था। कोविड-19 के दौरान मार्च 2020 में बाजार में बिकवाली के समय यह अनुपात घटकर 11 साल के निचले स्तर 56.5 फीसदी पर आ गया था। इस साल सितंबर में अपने चरम पर बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 474.4 अरब रुपये तक पहुंच गया था।

सितंबर 2024 में समाप्त वर्ष के दौरान भारत का नॉमिनल जीडीपी बढ़कर 307.9 लाख करोड़ रुपये (लगभग 3650 अरब डॉलर) हो गया। यह सितंबर 2023 को समाप्त वर्ष के दौरान 281.2 लाख करोड़ रुपये (लगभग 3500 अरब डॉलर) था। इसकी तुलना में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण दिसंबर 2023 के अंत में 364.3 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर मंगलवार को 453.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारत का बाजार पूंजीकरण अप्रैल-जून 2023 तिमाही से लगातार सात तिमाहियों में देश के जीडीपी की तुलना में तेज गति से बढ़ा है। यह 2005-2007 की अवधि के बाद बाजार पूंजीकरण और सकल घरेलू उत्पाद अनुपात के लिए दूसरा सबसे लंबा बढ़त का सिलसिला है। तब बाजार पूंजीकरण लगातार 13 तिमाहियों तक देश के सकल घरेलू उत्पाद की तुलना में तेजी से बढ़ा था।
भारत का मार्केट कैप और जीडीपी अनुपात प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे उच्चस्तर में से एक है। भारत में यह अनुपात चीन, मैक्सिको और ब्राजील जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बजाय उत्तरी अमेरिका और पश्चिमी यूरोप के विकसित बाजारों के करीब है।

विश्लेषक अन्य उभरते बाजारों की तुलना में ज्यादा इक्विटी मूल्यांकन को भारत के उच्च अनुपात का श्रेय देते हैं।

Advertisement
First Published - December 8, 2024 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement