facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indo-Pak टकराव के बीच दिल्ली एयरपोर्ट की अपील – अफवाहों से बचें, ऑफिशियल अपडेट पर भरोसा करें

Advertisement

DIAL ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी को साझा न करें।

Last Updated- May 11, 2025 | 8:36 AM IST
flight
Representative Image

India-Pakistan Tensions: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने रविवार को यात्रियों को आश्वस्त किया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन सामान्य रूप से जारी है।

DIAL ने एक यात्रा परामर्श जारी करते हुए कहा, “दिल्ली एयरपोर्ट पर सभी ऑपरेशन सुचारू रूप से चल रहे हैं। हालांकि, एयरस्पेस की बदलती परिस्थितियों और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) द्वारा लागू सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव और सुरक्षा जांच में अतिरिक्त समय लग सकता है।”

यात्रियों के लिए एडवाइजरी में कही ये बातें:

  • अपनी एयरलाइन से अपडेट लेते रहें

  • केबिन और चेक-इन बैगेज को लेकर दिशा-निर्देशों का पालन करें

  • अतिरिक्त सुरक्षा समय को ध्यान में रखते हुए समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचे

  • एयरलाइन और सुरक्षा कर्मियों के साथ पूरा सहयोग करें

  • उड़ान की स्थिति एयरलाइन या दिल्ली एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट से जांचें

DIAL ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी को साझा करें।

उत्तर और पश्चिम भारत के 32 एयरपोर्ट बंद

इससे
पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और अन्य एविएशन एजेंसियों ने उत्तर और पश्चिम भारत के 32 हवाईअड्डों को अस्थायी रूप से बंद करने का नोटम (NOTAM) जारी किया है। ये बंदी 9 मई 2025 से 14 मई 2025 तक (15 मई की सुबह 5:29 बजे IST तक) प्रभावी रहेगी।

इन हवाईअड्डों को किया गया बंद:

अधमपुर,
अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुर, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन, जैसलमेर, जम्मू, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गगल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू-मनाली (भुंतर), लेह, लुधियाना, मुंद्रा, नलिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हिरासर), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलाई।

भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के चार एयरबेस पर हमले

शनिवार
तड़के भारत ने पाकिस्तान के चार एयरबेस पर हवाई हमले किए। ये कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा भारत के 26 स्थानों पर हमले के जवाब में की गई। नियंत्रण रेखा (LoC) पर कई इलाकों में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

(-एजेंसी इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 11, 2025 | 8:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement