facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pahalgam Terrorist Attack: उद्योगपतियों ने कहा- आतंक के खिलाफ जंग में देश के साथ, सरकार को हमारा पूरा सपोर्ट

Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, 'रिलायंस परिवार इस बर्बर आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की जान जाने से दुखी है।

Last Updated- April 24, 2025 | 11:11 PM IST
Mukesh Ambani
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी | फाइल फोटो

पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के बाद उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों ने देश के प्रति एकजुटता जताई है और कहा कि वे आतंकवाद के खिलाफ जंग में सरकार के साथ हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘रिलायंस परिवार इस बर्बर आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की जान जाने से दुखी है। हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। हमारे रिलायंस फाउंडेशन का मुंबई में स्थित सर एचएन अस्पताल सभी पीड़ितों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगा।’

अंबानी ने कहा, ‘आतंकवाद पूरी मानवता के लिए खतरा है और हर रूप में इसकी निंदा की जानी चाहिए। हम आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में अपने प्रधानमंत्री, सरकार और देश का पूरा समर्थन करते हैं।’

इसी प्रकार वेदांत समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने भी अपना दुख व्यक्त करते हुए हमले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया। सोशल मीडिया संदेश में उन्होंने लिखा, ‘हर भारतीय के दिल को गहरा दुख पहुंचा है।’ जेएसडब्ल्यू समूह के अध्यक्ष सज्जन जिंदल ने कहा कि इस आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की जान गई है। इस तरह की हिंसा का अंत होना चाहिए। जिंदल के बेटे पार्थ जिंदल ने ज्यादा मुखर होते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के ख़िलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पार्थ ने कहा, ‘मैं गुस्से से उबल रहा हूं और जानता हूं कि हमारी सरकार इन कायरतापूर्ण हमलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।’

बायोकॉन समूह की चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ने कहा, ‘मैं पहलगाम में निर्दोष लोगों के जीवन पर किए गए कायरतापूर्ण आतंकवादी कृत्य की कड़ी निंदा करती हूं। आतंक के कृत्य का इस धरती पर कोई स्थान नहीं है, मेरी गहरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवा दी। हम उन पीडि़त परिवारों के साथ खड़े हैं।’

Advertisement
First Published - April 24, 2025 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement