facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया तो बढ़ेगी घुसपैठ: गृह मंत्री अमित शाह

Advertisement

शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 243 सदस्यीय बिहार विधान सभा के आगामी चुनावों में ‘न केवल साधारण जीत बल्कि दो-तिहाई बहुमत’ का लक्ष्य रखें।

Last Updated- September 18, 2025 | 10:42 PM IST
Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे विपक्षी इंडिया गठबंधन के वोट चोरी के ‘झूठे विमर्श’ का जवाब दें और लोगों को सावधान करें कि यदि यह गठबंधन सत्ता में आया तो राज्य में ‘घुसपैठ तेजी’ से बढ़ेगी। पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने विधान सभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले बिहार के डेहरी-ऑन-सोन में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस, राजद और वामपंथी गठबंधन पर निशाना साधा।

शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 243 सदस्यीय बिहार विधान सभा के आगामी चुनावों में ‘न केवल साधारण जीत बल्कि दो-तिहाई बहुमत’ का लक्ष्य रखें। राहुल गांधी की हाल ही में समाप्त हुई ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का जिक्र करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि इसका उद्देश्य ‘बांग्लादेश के घुसपैठियों की रक्षा करना था।’

उन्होंने पूछा, ‘क्या घुसपैठियों को हमारे देश में वोट देने का अधिकार होना चाहिए? क्या उन्हें वे सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए जो हमारे नागरिकों को मिलती हैं?’ शाह ने कहा, ‘राहुल बाबा और उनके साथियों का वोट बैंक घुसपैठियों पर आधारित है। वे घुसपैठियों को नौकरियां, पक्के मकान और मुफ्त चिकित्सा सुविधा देना चाहते हैं जो हमारे युवाओं के लिए हैं।’

भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूरे राज्य में घर-घर जाकर यह संदेश दें कि अगर इंडिया गठबंधन सत्ता में आया तो बिहार के हर जिले में घुसपैठियों की भरमार होगी।

Advertisement
First Published - September 18, 2025 | 10:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement