facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महंगाई ने चलाया नश्तर और बिकने लगा ‘बकरा किस्तों पर’

Advertisement

ईद पर बाजार में ऊंची कीमतों के कारण खरीदार बकरे ले जा रहे हैं ईएमआई पर

Last Updated- June 05, 2025 | 11:05 PM IST
Eid-ul-Fitr festival in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर

ईद-अल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार जैसे-जैसे करीब आता है, कुर्बानी के लिए बकरों की मांग भी बढ़ती जाती है। मगर इस बार महंगाई की ऐसी मार पड़ी है कि बकरे भी किस्तों पर बिक रहे हैं। 

त्योहार शनिवार को है और बाजार में बकरों की भीड़ लग गई है। मगर खरीदार मुट्ठी बांधकर चल रहे हैं। यही वजह है कि पहली बार बकरीद पर बकरे ईएमआई पर बिक रहे हैं। बकरों के व्यापारियों के साथ मंडी में साहूकार भी नजर आ रहे हैं, जो हाथोहाथ ईएमआई की सुविधा उपलब्ध करा दे रहे हैं। राजधानी लखनऊ से बरेली तक मुस्लिम बहुल इलाकों में बकरा मंडियां ईएमआई वाले बकरों से गुलजार हैं।

कुछ साल पहले बकरीद पर भैंसे की कुर्बानी का जो चलन शुरू हुआ था, उस पर भी महंगाई की छाप दिख रही है। कुर्बानी के लिए भैंसे के हिस्से बेचे जाते हैं, जो तेजी भी पकड़ रहा है। लखनऊ के प्रमुख कसाई मुहल्ले बिल्लौचपुरा में जगह-जगह बैनर लगे हैं, जो कुर्बानी के हिस्सों की बिक्री का इश्तहार कर रहे हैं। लोग वहां बड़ी तादाद में पहुंच भी रहे हैं।

बहरहाल बकरों की मंडी पर इस बार ईएमआई के साथ ही शबाब आ रहा है। बकरे खरीदने पहुंचे जिन लोगों को मामला हैसियत से बाहर का लग रहा है, वे बतौर जमानत साहूकारों को बैंकों के पोस्ट-डेटेड चेक दे रहे हैं और पसंदीदा बकरा घर ले जा रहे हैं।

लखनऊ के पुराने इलाके चौक और पुरानी फूल मंडी के पास लगने वाले बकरा बाजार में लोग छोटे जानवर ले रहे हैं या किस्त चुकाने को राजी हो रहे हैं। पुरानी फूल मंडी के पास बकरे बेचने बैठे शमसाद बताते हैं कि बाजार में 18,000 रुपये से 3 लाख रुपये तक के बकरे हैं मगर सबसे ज्यादा बिक्री 12 से 18 किलोग्राम वजन वाले बकरों की ही हो रही है। वह कहते हैं कि खुदरा बाजार में ही बकरे का गोश्त 800 रुपये किलो बिक रहा है, इसलिए कुर्बानी के बकरे और भी महंगे बिक रहे हैं। फिर भी बाजार में पिछले साल से ज्यादा खरीदार हैं।

रुहेलखंड में बरेली के पास देवचरा बकरों का मशहूर बाजार है। वहां बिक्री कर रहे राजेश सिंह बताते हैं कि बकरीद पर इस बार बकरा महंगा है और आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहा है। इसीलिए किस्तों पर बकरा काफी लोग पसंद कर रहे हैं। बरेली के जिन बाजारों में बकरा किस्तों पर मिल रहा है वहां या तो ब्याज नहीं लिया जा रहा या बहुत कम लिया जा रहा है।

लखनऊ के बकरा व्यापारी अतीक-उर-रहमान कहते हैं कि इस्लाम में ब्याज हराम है और बकरीद के त्योहार पर तो बिल्कुल नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोग ईएमआई पर ब्याज नहीं ले रहे हैं मगर किस्तों पर बकरे अपनी जान-पहचान वालों को ही दे रहे हैं। अतीक का कहना है कि महंगाई के दौर में भी व्यापारी खासी रकम खर्च कर और दूर से बकरे खरीदकर मंडी में लाए हैं। लोगों मे भी कुर्बानी का खूब उत्साह है और महंगाई के कारण नकद लें, किस्त में लें या हिस्से लें लेकिन बिना लिए मायूस कोई नहीं लौट रहा।

राजधानी लखनऊ, कानपुर और बरेली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में बीते एक महीने से बकरा मंडी सज रही है। सबसे ज्यादा मांग 30,000 रुपये तक कीमत वाले बकरों की है। बाजार में देसी, घरेलू पालन, पहाड़ी, जमनापारी, बर्बरी, झखराना, संगमनेरी और करेली प्रजाति के बकरे बिक रहे हैं।

Advertisement
First Published - June 5, 2025 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement