facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PNG को बढ़ावा देने की पहल: LPG संकट के बीच केंद्र का राज्यों को 10% अतिरिक्त गैस का प्रोत्साहन

Advertisement

भारत एलपीजी की कुल घरेलू खपत का 60 फीसदी आयात करता है जिसमें से लगभग 90 फीसदी की आपूर्ति पश्चिम एशिया से होती है

Last Updated- March 18, 2026 | 10:36 PM IST
US Iran War - Brent Crude oil price hike after US Attack on South Iran
भारतीय जहाज 'जग लाडकी' बुधवार को 80,886 टन कच्चे तेल के साथ गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पहुंचा।

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि अगर वे अपने यहां पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) का नेटवर्क बढ़ाएंगे तो उन्हें अलग से 10 फीसदी वाणिज्यिक एलपीजी दी जाएगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने आज इसकी जानकारी दी।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पश्चिम एशिया युद्ध के कारण एलपीजी की आपूर्ति में कमी के बीच सरकार उपभोक्ताओं से रसोई गैस के लिए पीएनजी अपनाने का आग्रह कर रही है। भारत एलपीजी की कुल घरेलू खपत का 60 फीसदी आयात करता है जिसमें से लगभग 90 फीसदी की आपूर्ति पश्चिम एशिया से होती है।

सरकार ने 18 मार्च के एक पत्र में कहा है कि नए प्रस्ताव के तहत शहरी गैस वितरण आवेदनों को मंजूरी देने और शिकायतों का समाधान करने के लिए राज्य और जिला स्तरीय समितियों की स्थापना करने वाले राज्यों को 1 फीसदी अतिरिक्त गैस का आवंटन होगा।

शहरी गैस वितरण अनुमतियों को सक्षम करने वाले आदेश जारी करने के लिए 2 फीसदी और आपूर्ति की जाएगी। सरकार ने पहले राज्यों से लंबित आवेदनों के लिए डीम्ड अनुमतियां जारी करने, 24 घंटे के भीतर नई अनुमतियां स्वीकृत करने, सड़क नेटवर्क बिछाने और अनुमति शुल्क माफ करने, काम के घंटे में ढील देने और समन्वय तथा तेज कार्यान्वयन के लिए राज्य नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करके शहरी गैस वितरण नेटवर्क का विस्तार करने का अनुरोध किया था।

सरकार ने कहा, ‘राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इन सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है ताकि शहरी गैस वितरण नेटवर्क के विस्तार में तेजी लाई जा सके और घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए पीएनजी कनेक्शन में तेजी लाई जा सके।’

इस बीच भारत ईरान के साथ संपर्क कर होर्मुज स्ट्रेट से अपने जहाजों के सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहा है। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि एलएनजी के 2 लाख टन वाला एक टैंकर, एलपीजी के 3.2 लाख टन वाले छह टैंकर और कच्चे तेल के 16 लाख टन वाले चार पोत होर्मुज के पश्चिम में फंसे हुए हैं।

पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद से कम से कम 7 टैंकर रूस से कच्चा तेल ला रहे हैं, जो चीन की ओर जाने के बजाय बीच रास्ते में ही भारत की ओर मुड़ गए हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में एनालिटिक्स फर्म वोर्टेक्सा का हवाला देते हुए इसकी जानकारी दी गई है।

रूसी तेल से लदा एक टैंकर जो चीन की ओर जा रहा था अब दक्षिण चीन सागर में यू-टर्न ले चुका है और भारत की ओर बढ़ रहा है। जहाज-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार एक्वा टाइटन नामक यह जहाज 21 मार्च को न्यू मंगलूर पहुंचेगा। अफ्रामैक्स जहाज ने शुरू में चीन के रिझाओ बंदरगाह को अपनी मंजिल बताया था, लेकिन मार्च के मध्य में दक्षिण-पूर्वी एशियाई जलक्षेत्र में उसने अचानक अपना रास्ता बदल लिया।

भारतीय झंडे वाला एक टैंकर ‘जग लाडकी’ 80,886 टन कच्चे तेल के साथ मुंद्रा बंदरगाह पहुंचा। यह टैंकर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते आया है।

(साथ में एजेंसियां)

Advertisement
First Published - March 18, 2026 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement