facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

परिचय: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मोदी के मंत्रिमंडल में वापसी

Advertisement

कानून की उपाधि धारण करने वाले नड्डा ने राजनीतिक करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू की थी।

Last Updated- June 09, 2024 | 9:58 PM IST
BJP changes 4 state presidents of It;s party

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चार साल से अधिक समय तक नेतृत्व करने के बाद जेपी नड्डा (JP Nadda) की रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में वापसी हुई।

नड्डा (63) ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली और भाजपा नीत सरकार में हिमाचल प्रदेश से एकमात्र प्रतिनिधि बन गए। उन्होंने 9 नवंबर, 2014 से 30 मई, 2019 तक मोदी के पहले कार्यकाल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्य किया था।

कानून की उपाधि धारण करने वाले नड्डा ने राजनीतिक करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू की थी। वह 1991 में भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष बने।

उन्होंने भाजपा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र और पंजाब सहित कई राज्यों में पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्व किया।

नड्डा ने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकारों में मंत्री के रूप में भी कार्य किया। वह 2012 में राज्यसभा के लिए चुने गए और 2014 में जब अमित शाह ने पार्टी अध्यक्ष का पद संभाला तो उन्हें भाजपा संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया गया।

लोकसभा चुनाव-2019 के बाद नड्डा को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। बाद में जनवरी 2020 में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को केंद्रीय गृह मंत्री बनाए जाने के बाद उन्हें भाजपा अध्यक्ष के पद पर पदोन्नत किया गया।

नई सरकार में अर्थव्यवस्था, व्यापार पर रहेगा जोर

नई सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं में आ रही सुस्ती, महंगाई और भू-राजनीतिक समस्याएं हैं। अगले महीने पेश होने वाले बजट से तय होगा कि चुनौतियों से निपटते हुए अर्थव्यवस्था को तेजी देने और विदेशों के साथ व्यापार बढ़ाने के लिए सरकार कौन से उपाय करती है।

Advertisement
First Published - June 9, 2024 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement