facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IOA ने WFI की सभी गतिविधियों की जिम्मेदारी ली, पहलवानों ने इसे लड़ाई का पहला कदम बताया

Advertisement
Last Updated- May 14, 2023 | 11:39 PM IST
Wrestling World Championship trials likely to happen only after WFI takes over
PTI

विरोध-प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने रविवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की सभी गतिविधियों की जिम्मेदारी लेने के भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के फैसले को WFI के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अपनी लड़ाई का पहला कदम करार दिया। बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट सहित देश के शीर्ष पहलवान पिछले 22 दिनों से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ये पहलवान महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

IOA ने 12 मई को WFI के महासचिव से सभी आधिकारिक दस्तावेज उसकी तदर्थ समिति को सौंपने के लिए कहा है जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि महासंघ के संचालन में निवर्तमान पदाधिकारियों की कोई भूमिका नहीं रहे। WFI ने कहा कि उसे IOA के आदेशों का पालन करने में कोई समस्या नहीं है क्योंकि वह पहले ही अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।

तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग ने कहा, ‘यह (मौजूदा WFI को भंग करना) न्याय के लिए हमारी लड़ाई का पहला कदम है। हमारी लड़ाई सही दिशा में शुरू हुई है, यह हमारी जीत है। हम यह तब तक जारी रखेंगे, तब तक लड़ेंगे जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता।’

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश ने अफसोस जताया कि सत्तारूढ़ दल के एक भी सांसद ने ‘महिलाओं के सम्मान की हमारी इस लड़ाई में समर्थन देने के लिए‘ पहलवानों से मुलाकात नहीं की।

Advertisement
First Published - May 14, 2023 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement