facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत आ रहा ईरानी तेल टैंकर ‘पिंग शुन’ अचानक चीन की तरफ मुड़ा: भुगतान की शर्तों पर फंसा पेंच?

Advertisement

भुगतान की शर्तों और सख्त उधारी नियमों के कारण भारत आ रहा ईरानी तेल टैंकर 'पिंग शुन' अचानक चीन की ओर मुड़ गया है, जो ऊर्जा संकट को बढ़ा सकता है

Last Updated- April 03, 2026 | 9:54 PM IST
oil tanker
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ईरान से तेल लेकर गुजरात के लिए रवाना हुआ एक टैंकर अब चीन की तरफ रुख कर रहा है। समुद्र में जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली एवं जिंस शोध कंपनी केप्लर के हवाले से यह खबर आई है।  यह घटनाक्रम पश्चिम एशिया संकट के बीच भुगतान शर्तों को लेकर व्यापारिक गतिविधियों की बढ़ती संवेदनशीलता को दर्शाता है।

केप्लर के अनुसार टैंकर ‘पिंग शुन’ ने इस सप्ताह की शुरुआत में गुजरात के वडीनार की तरफ बढ़ना शुरू किया था मगर अब अपनी दिशा बदलकर वह चीन के डोंगयिंग की तरफ बढ़ रहा है। केप्लर के रिफाइनिंग और मॉडलिंग विभाग के प्रमुख अनुसंधान विश्लेषक सुमित रितोलिया ने कहा, ‘ईरानी कच्चे तेल का जहाज ‘पिंग शुन’ अब चीन की ओर बढ़ने का संकेत दे रहा है। पहले पिछले तीन दिनों से भारत के वडीनार जा रहा था।’ उन्होंने कहा कि बाजार सूत्रों के अनुसार पिंग शुन के गंतव्य में बदलाव का  भुगतान से संबंधित लग रहा है क्योंकि विक्रेता अपनी शर्तों को सख्त कर रहे हैं और पहले 30-60 दिन की ऋण अवधि के बजाय अग्रिम या निकट भविष्य में निपटान की मांग कर रहे हैं।

रितोलिया ने कहा, ‘ईरानी कच्चे तेल के मामले में इस तरह बीच में मार्ग बदलना कोई नई बात नहीं हैं मगर यह वित्तीय शर्तों और जोखिम के प्रति व्यापार की बढ़ती संवेदनशीलता को उजागर करता है। अगर भुगतान संबंधी मुद्दे हल हो जाते हैं तो माल अभी भी किसी भारतीय रिफाइनरी तक पहुंच सकता है। हालांकि, यह घटना इस बात को रेखांकित करती है कि चीन के अलावा अन्य देशों को ईरान के कच्चे तेल का प्रवाह निर्धारित करने में वाणिज्यिक शर्तें लॉजिस्टिक की तरह ही अहम महत्त्वपूर्ण होती जा रही हैं।’

Advertisement
First Published - April 3, 2026 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement