facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IRCTC Down: साइट और ऐप ठप पड़ने से मचा हाहाकार, फिर भी ऐसे कर सकते हैं टिकट की बुकिंग

Advertisement

IRCTC की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तकनीकी कारणों से टिकटिंग सर्विस उपलब्ध नहीं है

Last Updated- July 25, 2023 | 12:36 PM IST
IRCRC Net profit up 2% to ₹284 crore, revenue up 19% YoY; dividend declared IRCTC Q4 Results 2024: 2 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, रेवेन्यू में 19% का इजाफा; डिविडेंड का भी ऐलान

भारतीय रेलवे का टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म IRCTC आज घंटों से ठप पड़ा गया है और इसका सर्वर ऐसे समय में डाउन हुआ जब इसपर भारत के लाखों लोग तत्काल टिकट बुकिंग करते हैं यानी ये अपने पीक टाइम पर डाउन हो गया है। खबर लिखते समय तक यानी 11:15 बजे तक इसकी साइट नहीं चल रही थी।

जब लोग टिकट बुक कर रहे थे और उनका टिकट नहीं बुक हो सका तो लोग सोशल मीडिया पर आ गए और IRCTC के खिलाफ शिकायत करने लगे। लोगों ने बताया कि वे न तो वेबसाइट के जरिये न ऐप के जरिये टिकट बुक कर पा रहे हैं। ऐसे में IRCTC को बयान जारी कर सफाई देनी पड़ी और घटना की पूरी जानकारी देनी पड़ी।

IRCTC की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तकनीकी कारणों से टिकटिंग सर्विस उपलब्ध नहीं है। IRCTC ने कहा, ‘हमारी टेक्निकल टीम समस्या का समाधान कर रही है। तकनीकी समस्या ठीक होते ही हम सूचित करेंगे।’

डाउनटाइम में कैसे बुक करें ट्रेन का टिकट? 

ऐसे में सवाल यह उठता है कि तत्काल टिकट का इंतजार करने वाले लोगों को कैसे टिकट मिल सकेगा? IRCTC का सर्वर वेबसाइट और ऐप दोनों पर बंद है। ऐसे में ये परेशानी सभी के लिए खड़ी हो गई है। अब जब भी सर्वर की टेक्निकल फॉल्ट दूर होती है और यह फिर से चालू होता है, लोग टिकट बुक कर सकेंगे।

हालांकि IRCTC ने टिकट बुकिंग का दूसरा उपाय बता दिया है। इससे उन लोगों को ज्यादा फायदा होगा जो टेक्नोलॉजी को लेकर ज्यादा जानकार हैं।

भारतीय रेलवे ने ट्वीट कर लोगों को बताया कि टिकट बुक करने की कोशिश करने वाले लोग अन्य B2C प्लेयर्स जैसे Amazon, Makemytrip या Paytm जैसे प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर सकते हैं।

IRCTC ने बताया, ‘तकनीकी कारणों से, IRCTC साइट और App पर टिकटिंग सेवा उपलब्ध नहीं है। क्रिस (CRIS) की तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है।

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 11:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement