facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IRCTC iPay Autopay: IRCTC लाया कमाल का फीचर, टिकट कंफर्म होने पर ही कटेंगे पैसे

Advertisement

IRCTC Autopay की सुविधा लेकर आया है. इसके जरिए पैसा तभी कटेगा, जब टिकट कंफर्म होगा। आपकी सीट कंफर्म न होने पर पैसे आपके अकाउंट में ही रहेंगे।

Last Updated- February 20, 2024 | 1:51 PM IST
IRCTC

IRCTC Autopay: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कई बार लोग ट्रेन में सफर करने के लिए ऑनलाइन टिकट करवाते हैं लेकिन कई बार टिकट बुक कराने पर कंफर्म टिकट नहीं मिलता है। ऐसे में टिकट के पैसे तो कट जाते हैं लेकिन कंफर्म न होने की स्थिति में रिफंड का प्रोसेस करना पड़ता है।

लेकिन अब IRCTC इस समस्या का हल लेकर आ गया है। वेटिंग टिकट होने पर आपके पैसे सिर्फ तभी कटेंगे जब आपका टिकट कंफर्म हो जाएगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) अब ऑटो पे फीचर की सुविधा लेकर आया है. इसके जरिए पैसा तभी कटेगा, जब टिकट कंफर्म होगा।

अगर आपकी सीट कंफर्म नहीं होती तो आपके पैसे आपके अकाउंट में ही रहेंगे। IRCTC के ऐप या वेबसाइट पर पेमेंट गेटवे वाले ऑप्शन में यह फीचर सबसे ऊपर दिखाई देगा।

कैसे काम करता है iPay Autopay फीचर

ऐप के जरिए टिकट बुक करने पर आपको तुरंत पेमेंट करने की जरूरत नहीं रहती है। इसमें आपके टिकट ते अमाउंट के बराबर पैसे ब्लॉक हो जाते हैं। अगर टिकट कंफर्म हुआ तब आपके अकाउंट से पैसे कट जाएंगे, अगर टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो ऐसे में आपके टिकट के लिए होल्ड पैसे रिलीज हो जाते हैं। और आपको रिफंड के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता।

कैसे होगा फायदा

इससे सबसे ज्यादा फायदा सिर्फ उन लोगों को होगा जो रेलवे ई-टिकट बुक कर रहे हैं या वेटिंग लिस्ट वाले जनरल या तत्काल टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं। वेटलिस्ट वालों को ऑटोपे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। टिकट कंफर्म नहीं होने पर अकाउंट से पैसे कटने का जोखिम खत्म हो जाता है।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 1:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement