facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israeli time machine Scam: कानपुर में ‘टाइम मशीन’ से जवान बनाने के बहाने 35 करोड़ की ठगी, दंपती फरार

Advertisement

राजीव और रश्मि दुबे नाम के इस दंपती ने दावा किया कि उनकी मशीन उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोक सकती है और लोगों को फिर से जवान बना सकती है।

Last Updated- October 04, 2024 | 9:45 PM IST
time machine fraud

कानपुर में एक अजीबोगरीब ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक दंपती ने ‘इजराइल में बनी टाइम मशीन’ के जरिए जवान बनाने का वादा करके 35 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। राजीव और रश्मि दुबे नाम के इस दंपती ने दावा किया कि उनकी मशीन उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोक सकती है और लोगों को फिर से जवान बना सकती है।

इस दंपती ने ‘रिवाइवल वर्ल्ड’ नाम से किदवई नगर में एक थेरेपी सेंटर खोला था। उन्होंने बुजुर्ग ग्राहकों को यह यकीन दिलाया कि कानपुर का प्रदूषण उनकी उम्र तेजी से बढ़ा रहा है, लेकिन उनकी ऑक्सीजन थेरेपी उन्हें फिर से 25 साल का बना देगी। इस थेरेपी की कीमत 90,000 रुपये प्रति सेशन थी। इतना ही नहीं, दंपती ने ग्राहकों को दोस्तों को लाने पर छूट भी देने का वादा किया, जो एक रेफरल स्कीम की तरह काम करता था।

एसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया, “वे ग्राहकों को रेफरल स्कीम में छूट देने का लालच देते थे। लेकिन कोई टाइम मशीन आई ही नहीं, और न ही किसी की झुर्रियां कम हुई।”

तीन पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और दंपती को देश छोड़ने से रोकने के लिए हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी किया। हालांकि, यह अफवाह है कि वे पहले ही फरार हो चुके हैं।

पीड़ितों में से एक, रेनू सिंह चंदेल ने बताया कि उन्हें एक नया ग्राहक लाने पर एक मुफ्त सेशन देने का वादा किया गया था। उन्होंने कई लोगों को इस थेरेपी से परिचित कराया, यह जाने बिना कि यह एक ठगी थी।

डीसीपी (दक्षिण) अंकिता शर्मा ने पुष्टि की है कि इस ठगी के शिकार 24 से अधिक लोग हो सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
First Published - October 4, 2024 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement