facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उम्मीद है पीएम मोदी और बाइडन ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत होंगे: Holtec International CEO

Advertisement

होलटेक इंटरनेशनल के सीईओ कृष सिंह का यह बयान प्रधानमंत्री मोदी की अगले सप्ताह अमेरिका की आधाकारिक यात्रा से पहले आया है।

Last Updated- June 14, 2023 | 12:42 PM IST
Modi_Biden

ऊर्जा क्षेत्र की एक प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) एवं भारतीय मूल के अमेरिकी अधिकारी ने उम्मीद जताई है कि राष्ट्रपति जो बाइडन और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक परमाणु समझौते के लिए सहमत होंगे, जिससे दोनों देशों के बीच परमाणु तथा सौर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और प्रदूषण संबंधी चुनौतियों से निपटने में भी मदद मिलेगी।

होलटेक इंटरनेशनल के सीईओ कृष सिंह का यह बयान प्रधानमंत्री मोदी की अगले सप्ताह अमेरिका की आधाकारिक यात्रा से पहले आया है। सिंह ने कृष्णा पी सिंह प्रौद्योगिकी परिसर में ‘पीटीआई-भाषा’ से एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमने यहां एक छोटा परमाणु रिएक्टर बनाया है और अब हम उसकी वाणिज्यिक ब्रिकी के लिए तैयार हैं। मेरी इच्छा है कि हम इसे अच्छी संख्या में भारत को मुहैया कराएं। इससे परिदृश्य बदलेगा। मैं इसके बारे में बात करके बेहद उत्साहित हो जाता हूं क्योंकि यह वाकई में असाधारण समाधान है।’’

होलटेक इंटरनेशनल कार्बन उत्सर्जन रहित ऊर्जा निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है खासतौर पर वाणिज्यिक परमाणु और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में। सिंह ने भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा के क्षेत्र में, खासतौर पर परमाणु प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने की संभावना को रेखांकित किया और कहा कि यह दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश को अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ ही साथ ही प्रदूषण की समस्या से निपटने में मदद कर सकता है तथा स्वच्छ हवा भी सुनिश्चित कर सकता है।

सिंह ने कहा कि सभी बिजली संयंत्रों को चलाने के लिए पानी की जरूरत होती है, लेकिन उनकी कंपनी का रिएक्टर हवा में चलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपको राजस्थान के मध्य में बिजली का उत्पादन करना है, जहां बहुत कम पानी है तो आप इस रिएक्टर का उपयोग कर सकते हैं। यह बिजली पैदा करता है और प्रदूषण भी नहीं फैलाता।’’

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 12:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement