facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IT PLI Scheme: आईटी हार्डवेयर के लिए शीघ्र पीएलआई योजना लाने की कवायद में सरकार

Advertisement
Last Updated- January 11, 2023 | 12:42 AM IST
IT PLI Scheme: Government in the process of bringing PLI scheme soon for IT hardware
Creative Commons license

आईटी हार्डवेयर और कंप्यूटर सर्वरों के विनिर्माताओं की मदद करने के लिए सरकार जल्द ही नई उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना पेश करेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने यह जानकारी दी।

यह योजना विनिर्माताओं और ओरिजिनल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) को अतिरिक्त प्रोत्साहन देगी, जो अपने सिस्टम और उत्पादों में भारत में डिजाइन किए गए आईपी को शामिल करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘पूरी दुनिया में डिजिटलीकरण बढ़ने के साथ उत्पादों के साथ साथ प्रतिभाओं की मांग बढ़ रही है। आपूर्ति श्रृंखला भी नए सिरे से डिजाइन की जा रही है, जो विश्वास और नवेन्मेष की धारणा पर आधारित है। पहले यह मूल्य व कुशलता पर आधारित होती थी। यह इस क्षेत्र से जुड़े सभी पेशेवरों के लिए रोचक वक्त है।’

केंद्र सरकार सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिसका मकसद 3 लाख करोड़ डॉलर के वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक उद्योग में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाना है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय (मेइटी) ने इसके पहले 10 अरब डॉलर की पीएलआई योजना की घोषणा की थी, जिसका मकसद सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है। सरकार का मकसद 2026 तक हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग 300 अरब डॉलर और निर्यात 120 अरब डॉलर करना है।

यह भी पढ़ें: PE Investment: घरेलू कंपनियों में निजी इक्विटी निवेश 2022 में 42 फीसदी घटा

वह हैदराबाद में एंबेडेड सिस्टम्स पर 22वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को वर्चुअल संबोधित कर रहे थे, जिसमें 2,000 से ज्यादा इंजीनियर, विद्यार्थी, शिक्षक, उद्योग के विशेषज्ञ, शिक्षाविद, शोधार्थी, नौकरशाह और सरकारी निकायों से जुड़े लोग शामिल थे।

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement