facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Mumbai से Goa जाना होगा आसान; मात्र 6 घंटा में पूरा होगा सफर, सरकार बना रही ये योजना

Advertisement

फिलहाल मुंबई और सिंधुदुर्ग के बीच की दूरी तय करने में 12-13 घंटे लगते हैं। इस परियोजना के पूरा होने के बाद समय लगभग आधा होकर 6 घंटे से भी कम हो जाएगा।

Last Updated- August 22, 2024 | 1:06 PM IST
Mumbai goa highway

Mumbai-Goa Expressway: महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई को गोवा से जोड़ने वाला एक नया एक्सप्रेसवे-कोंकण एक्सप्रेसवे-बनाने का प्रस्ताव दिया है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) इस 376 किलोमीटर लंबे 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल एक्सप्रेसवे के निर्माण का प्रबंधन करेगा।

डीएनए इंडिया के अनुसार, प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे सुंदर कोंकण कोस्ट के साथ चलेगा। बता दें कि कोंकण एक्सप्रेसवे की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) की तैयारी का काम पहले ही शुरू हो चुका है।

यह नया एक्सप्रेसवे सिंधुदुर्ग को रायगढ़ और रत्नागिरी के रास्ते पनवेल (नवी मुंबई) से जोड़ेगा। फिलहाल मुंबई और सिंधुदुर्ग के बीच की दूरी तय करने में 12-13 घंटे लगते हैं। इस परियोजना के पूरा होने के बाद समय लगभग आधा होकर 6 घंटे से भी कम हो जाएगा।

इस परियोजना से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

यह नया कॉरिडोर सभी यात्रियों को आरामदायक अनुभव प्रदान करते हुए यात्रा के समय को काफी कम कर देगा। यात्रा के समय को कम करने के अलावा इस परियोजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राजमार्ग के आसपास के जिलों में रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार, एमएसआरडीसी ने राजमार्ग के लिए पर्यावरण विभाग से मंजूरी प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। NEWS 18 ने MSRDC के अधिकारी के हवाले से कहा, “एक्सप्रेसवे में कुल 14 इंटरचेंज शामिल होंगे।”

रिपोर्टों के अनुसार, परियोजना की लागत 68,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है और इसके लिए 3,792 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी, जिसमें 146 हेक्टेयर वन भूमि शामिल है।

बता दें कि फिलहाल मुंबई से गोवा जाने वाले यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर जगह-जगह गद्दे हो गए हैं।वहीं, पहले से मंजूर मुंबई-गोवा एक्सप्रेसवे इस साल दिसंबर से चालू होने की संभावना है।

Advertisement
First Published - August 22, 2024 | 1:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement