facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

हमने पूर्वोत्तर में पांच साल में जो किया, उसे करने में कांग्रेस को 20 साल लगते: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश आने वाला कोई भी व्यक्ति स्पष्ट रूप से देख सकता है कि ‘‘मोदी की गारंटी’’ क्या है।

Last Updated- March 09, 2024 | 12:40 PM IST
Big announcement by Modi government before Lok Sabha elections, CAA notified; Law implemented across the country from today लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, CAA हुआ नोटिफाई; आज से देशभर में कानून लागू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने पिछले पांच साल में पूर्वोत्तर भारत में जिस तरह का काम किया है, उसे करने में कांग्रेस को 20 साल लग जाते। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में 55,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में एक जनसभा में कहा, ‘‘दक्षिण एशिया और पूर्वी एशिया के साथ भारत के व्यापार, पर्यटन और अन्य संबंधों में पूर्वोत्तर एक मजबूत कड़ी बनेगा।

आज यहां 55,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने पूर्वोत्तर में पिछले पांच साल में जो किया है, उसे करने में कांग्रेस को 20 साल लग जाते।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश आने वाला कोई भी व्यक्ति स्पष्ट रूप से देख सकता है कि ‘‘मोदी की गारंटी’’ क्या है।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरा पूर्वोत्तर देख रहा है कि मोदी की गारंटी कैसे काम कर रही है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि चूंकि वह देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं, इसलिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के नेता उन पर हमला कर रहे हैं।

First Published - March 9, 2024 | 12:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट