facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni भारत पहुंचीं, Raisina Dialogue में लेंगी हिस्सा

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 1:54 PM IST

इटली की प्रधानमंत्री ज्यॉर्जिया मेलोनी का गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया गया। मेलोनी रक्षा और आर्थिक क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए गुरुवार को भारत की आधिकारिक यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचीं।

यह पिछले पांच वर्षों में किसी यूरोपीय देश के शीर्ष नेता का पहला भारत दौरा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में मेलोनी का स्वागत किया, जहां उन्हें तीनों सेनाओं ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

मोदी और मेलोनी के बीच बृहस्पतिवार दोपहर विभिन्न द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत का कार्यक्रम है। विदेश मंत्रालय ने मोलोनी की यात्रा से पहले एक बयान जारी कर कहा, “दोनों पक्ष नवंबर 2020 में हुए शिखर सम्मेलन के प्रमुख निष्कर्षों की प्रगति का जायजा लेंगे, सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मजबूत करेंगे, घनिष्ठ आर्थिक संबंधों की स्थापना की दिशा में काम करेंगे, प्रतिभाओं के लिए अवसर बढ़ाने के उपायों पर विचार करेंगे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में जारी सहयोग को रणनीतिक मार्गदर्शन देंगे।”

दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार ने मेलोनी की अगवानी की। मेलोनी के साथ इटली के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री अंतोनियो ताजानी और एक उच्चस्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

मेलोनी गुरुवार की शाम से शुरू हो रहे आठवें रायसीना संवाद में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगी। वह विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगी। भारत और इटली इस वर्ष दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष मना रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि भारत और इटली के बीच बहुआयामी द्विपक्षीय संबंध साझा सांस्कृतिक मूल्यों, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता, हरित ऊर्जा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और रक्षा क्षेत्र में सहयोग तथा क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर साझा रुख पर आधारित हैं।

बयान में कहा गया है कि दोनों देश विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर भी करीबी सहयोग कर रहे हैं। इटली के विदेश मंत्री अंतोनियो ताजानी और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल बृहस्पतिवार को एक वाणिज्यिक गोलमेज बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 1:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement