facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

J-K Elections 2024: केन्द्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

Advertisement

तेइस लाख से अधिक मतदाता 90 निर्दलीयों सहित 219 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे, जो 24 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

Last Updated- September 18, 2024 | 9:02 AM IST
First phase of J-K Assembly polls
First phase of J-K Assembly polls

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया। अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद पहली बार केंद्र शासित प्रदेश के सात जिलों की 24 सीट पर पहले चरण में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किये जाने के बाद यह जम्मू-कश्मीर में पहला विधानसभा चुनाव है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। तीन चरणों में होने वाले मतदान के पहले चरण में सात जिलों के लोग अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदान कर रहे हैं।

तेइस लाख से अधिक मतदाता 90 निर्दलीयों सहित 219 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे, जो 24 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रथम चरण में कुल 23,27,580 मतदाता मतदान करने के लिए पात्र हैं, जिनमें 11,76,462 पुरुष, 11,51,058 महिलाएं और 60 ‘थर्ड जेंडर’ मतदाता शामिल हैं।

आयोग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पहले चरण में 18 से 19 वर्ष की आयु के 1.23 लाख युवा, 28,309 दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु के 15,774 बुजुर्ग मतदाता भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।’’

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 9:02 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement