facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jagannath Rath yatra: आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जुटेंगे 10 लाख श्रद्धालु, पीएम मोदी ने दी बधाई

Advertisement

रथ यात्रा के दर्शन के लिए करीब 10 लाख श्रद्धालु जुट सकते हैं

Last Updated- June 20, 2023 | 10:36 AM IST

भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालु पुरी पहुंच गये हैं और ओडिशा सरकार ने रथ यात्रा के लिए व्यापक बंदोबस्त किये हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

परिवहन आयुक्त अमिताभ ठाकुर ने बताया कि सुरक्षा बलों की 180 प्लाटून तैनात की गयी हैं। एक प्लाटून में 30 जवान होते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि रथ यात्रा के लिए 125 विशेष ट्रेन पुरी के लिए चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे लगाये गये हैं।

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के प्रमुख प्रशासक रंजन कुमार दास ने कहा कि मंगलवार को रथ यात्रा के दर्शन के लिए करीब 10 लाख श्रद्धालु जुट सकते हैं। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों को श्री गुंडिचा मंदिर तक खींचकर ले जाया जाता है।

मुख्य सचिव पी के जेना ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने पुरी में गर्मी और उमस वाले मौसम को देखते हुए व्यापक इंतजाम किये हैं। कार्यकर्ता श्रद्धालुओं पर पानी छिड़केंगे और किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया है।’

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और सभी के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और आध्यात्मिक समृद्धि की कामना की।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “रथ यात्रा की सभी को शुभकामनाएं। हम इस पवित्र अवसर का उत्सव मना रहे हैं, ऐसे में भगवान जगन्नाथ की दिव्य यात्रा हमारे जीवन को स्वास्थ्य, खुशी और आध्यात्मिक समृद्धि से भर दे।”

Advertisement
First Published - June 20, 2023 | 10:36 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement