facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Jallianwala Bagh massacre anniversary: पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Advertisement

PM Modi ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "जलियांवाला बाग नरसंहार के सभी वीर शहीदों को देशभर के मेरे परिवारजनों की ओर से कोटि-कोटि नमन।"

Last Updated- April 13, 2024 | 10:54 AM IST
PM Modi and President Murmu
PM Modi and President Droupadi Murmu

Jallianwala Bagh massacre anniversary: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने जलियांवाला बाग हत्याकांड में मारे गए लोगों को शनिवार को श्रद्धांजलि दी। साल 1919 में आज ही के दिन अंग्रेजी सेना द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी में सैकड़ों शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी मारे गए थे।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जलियांवाला बाग नरसंहार के सभी वीर शहीदों को देशभर के मेरे परिवारजनों की ओर से कोटि-कोटि नमन।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जलियांवाला (President Droupadi Murmu) बाग नरसंहार में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोगों के प्रति शनिवार को भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की और कहा कि उन शहीदों की देशभक्ति की भावना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। औपनिवेशिक शासन को दमनकारी शक्तियां प्रदान करने वाले ‘रोलेट एक्ट’ के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों पर ब्रिटिश सेना ने 1919 में आज ही के दिन पंजाब के अमृतसर के जलियांवाला बाग में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की थी।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जलियांवाला बाग में मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। स्वराज के लिए प्राणों का उत्सर्ग करने वाली उन सभी महान आत्माओं के प्रति देशवासी सदैव ऋणी रहेंगे। मुझे विश्वास है कि उन बलिदानियों की देश-भक्ति की भावना आने वाली पीढ़ियों को सदा प्रेरित करती रहेगी।’’

 

Advertisement
First Published - April 13, 2024 | 10:54 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement