facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jallianwala Bagh Massacre: पीएम मोदी ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Advertisement
Last Updated- April 13, 2023 | 10:54 AM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार में जान गंवाने वाले लोगों को बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि इन शहीदों की कुर्बानी मजबूत और विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी कड़ी मेहनत करने को प्रेरित करती है।

पंजाब में तेरह अप्रैल, 1919 को जलियांवाला बाग नरसंहार हुआ था। भारत के इतिहास में यह अब तक का सबसे काला दिन माना जाता है।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “मैं जलियांवाला बाग में इस दिन शहीद हुए सभी लोगों के बलिदान को याद करता हूं। उनका महान बलिदान हमें अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने और एक मजबूत और विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी कड़ी मेहनत करने को प्रेरित करता है।”

जलियांवाला बाग में 13 अप्रैल 1919 को एक शांतिपूर्ण सभा के लिए जमा हुए हजारों भारतीयों पर ब्रिटिश सिपहसालार जनरल ओ डायर के आदेश पर अंग्रेजी फौजों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं।

पंजाब के अमृतसर जिले में ऐतिहासिक स्वर्ण मंदिर के नजदीक जलियांवाला बाग नाम के इस बगीचे के एकमात्र निकास द्वार को बंद कर दिया गया था।

गोलीबारी से घबराई कई औरतें अपने बच्चों को लेकर जान बचाने के लिए कुएं में कूद गईं, बहुत से लोग भगदड़ में कुचले गए और हजारों लोग गोलियों के शिकार हो गए थे।

Advertisement
First Published - April 13, 2023 | 10:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement