facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जरूर पढ़ें

Advertisement

परामर्श में कहा गया है कि मुख्य मंदिर में प्रवेश मंदिर मार्ग से होगा, जहां काली बाड़ी मार्ग या पेशवा रोड से पहुंचा जा सकता है।

Last Updated- August 24, 2024 | 5:24 PM IST
Delhi traffic
Representative Image

दिल्ली पुलिस ने 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर पर यातायात व्यवस्था के संबंध में शनिवार को एक परामर्श जारी किया। भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाने वाला यह त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा।

परामर्श में कहा गया है कि मुख्य मंदिर में प्रवेश मंदिर मार्ग से होगा, जहां काली बाड़ी मार्ग या पेशवा रोड से पहुंचा जा सकता है। इसमें कहा गया कि हैंड बैग, ब्रीफकेस, खाने के पैकेट, कैमरा, मोबाइल फोन और अन्य बैटरी से चलने वाले उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

परामर्श में कहा गया है कि मंदिर में आने वाले आगंतुकों को मंदिर के द्वार तक जाने वाले ‘मेटल डिटेक्टर’ से गुजरने से पहले अपने जूते-चप्पल उतारने होंगे। इसमें कहा गया है कि मंदिर अधिकारियों द्वारा काली बाड़ी मार्ग और पेशवा रोड पर हिंदू महासभा कार्यालय से सटे स्टॉल में जूते-चप्पल जमा करने की व्यवस्था की गई है।

परामर्श में कहा गया कि गीता भवन और वाटिका में प्रवेश मुख्य मंदिर के द्वार से होगा। मंदिर परिसर के अन्य सभी प्रवेश द्वार बंद रहेंगे।

Advertisement
First Published - August 24, 2024 | 5:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement