facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मराठा आरक्षण लागू करने पर दबाव बनाने के लिए मुंबई जाऊंगा : जरांगे जालना

Advertisement

जरांगे के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे मराठा कार्यकर्ता किशोर मरकड ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधियों को उनसे बात करनी चाहिए और अधिसूचना को लागू करने का आश्वासन देना चाहिए

Last Updated- February 15, 2024 | 1:39 PM IST
मराठा आरक्षण : सरकार का फैसला OBC नेताओं को मंजूर नहीं, Maratha reservation: Government's decision not acceptable to OBC leaders

आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार की ‘कुनबी मराठाओं के रक्त संबंधियों’ संबंधी मसौदा अधिसूचना को कानून में बदलने की मांग पर दबाव बनाने के लिए वह 18 या 19 फरवरी को मुंबई जाएंगे। एक दिन पहले महाराष्ट्र सरकार ने कहा था कि मराठा समुदाय की आरक्षण और अन्य मांगों पर चर्चा के लिए 20 फरवरी को राज्य विधानसभा का एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद जरांगे की यह टिप्पणी आई है।

मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में शामिल करने की मांग को लेकर जरांगे ने जालना जिले के अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती गांव में छठे दिन अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखा। जरांगे के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि उनकी (जरांगे) स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई है।

जरांगे ने लड़खड़ाती हुई आवाज में संवाददाताओं से कहा, ”कुनबी मराठाओं की रक्त संबंधी मसौदा अधिसूचना को लागू करने को लेकर दबाव बनाने के लिए मैं 18 या 19 फरवरी को मुंबई जाऊंगा।” जरांगे के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे मराठा कार्यकर्ता किशोर मरकड ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधियों को उनसे (जरांगे) बात करनी चाहिए और अधिसूचना को लागू करने का आश्वासन देना चाहिए।

जरांगे को बुधवार शाम को प्रदर्शन के दौरान ‘आईवी फ्लूइड’ दिया गया। बिना जानकारी के ‘आईवी फ्लूइड’ लगाए जाने से गुस्साए जरांगे ने कहा कि अगर सरकार उन्हें चिकित्सा उपचार प्रदान करना चाहती है तो उन्हें तुरंत मराठा आरक्षण लागू करना चाहिए नहीं तो वह फिर से विरोध प्रदर्शन के दूसरे दौर के लिए मुंबई जाएंगे। मरकड ने कहा कि जरांगे के सहयोगियों ने बुधवार को उन्हें एक गिलास पानी भी पिलाया।

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 1:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement