facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों का किया परीक्षण

Advertisement

इंतजामों का जायजा लेने के लिए बुधवार को जम्मू से बनिहाल तक परीक्षण यात्रा आयोजित की गई

Last Updated- June 28, 2023 | 10:10 AM IST
Amarnath Yatra

वार्षिक अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) प्रारंभ होने के दो दिन पूर्व सुरक्षा तथा अन्य इंतजामों का जायजा लेने के लिए बुधवार को जम्मू से बनिहाल तक परीक्षण यात्रा आयोजित की गई।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने सुरक्षा वाहनों के काफिले की अगुवाई करते हुए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में परीक्षण यात्रा आयोजित की। सिंह ने साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

जम्मू डिवीजन के प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा अन्य ने अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के लिए जम्मू,उधमपुर तथा रामबन जिला प्रशासन द्वारा की गई सभी तैयारियों का जायजा लिया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सुरक्षा प्रतिष्ठान ने राजमार्ग में जम्मू से बनिहाल तक परीक्षण यात्रा आयोजित की ताकि सुरक्षा और अन्य इंतजामों का गहनता से जायजा लिया जा सके।’’

दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र गुफा के लिए 62 दिन की यात्रा एक जुलाई से प्रारंभ हो रही है और इसका समापन 31 अगस्त को होगा।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 10:03 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement