facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, देश में अगले 5 साल में होंगे 200 से ज्यादा एयरपोर्ट

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 10:09 PM IST
delhi airport

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि भारत में अगले पांच साल में 200 से अधिक एयरपोर्ट, हेलीपोर्ट और जलीय विमानपत्तन होंगे तथा भारतीय विमानन कंपनियां इस अवधि में 1,400 से अधिक अतिरिक्त विमानों का ऑर्डर देंगी।

नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल में विमानन क्षेत्र में हुए कार्यों की जानकारी देने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सिंधिया ने कहा कि भारत में 2014 तक 74 हवाई अड्डे (हेलीपोर्ट और जलीय विमानपत्तन समेत) थे और अब यह संख्या दोगुनी होकर 148 हो गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘2013-14 में भारत में छह करोड़ घरेलू हवाई यात्री थे। अब यह संख्या 135 प्रतिशत बढ़कर 14.5 करोड़ हो गयी है। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़कर 4.7 करोड़ से सात करोड़ हो गयी है।’’

सिंधिया ने कहा, ‘‘इसके अलावा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों में मालवहन 65 प्रतिशत बढ़ गया है और 22 लाख टन से बढ़कर 36 लाख टन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रगतिशील नीतियों के कारण हम दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार बन गये हैं।’’

उन्होंने कहा कि 2014 में भारतीय विमानन कंपनियों के पास विमानों की संख्या 400 थी जो अब बढ़कर 700 हो गयी है और इसमें 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

सिंधिया ने कहा, ‘‘एअर इंडिया ने 70 अरब डॉलर में 470 विमानों का ऐतिहासिक ऑर्डर दिया है। यह केवल शुरुआत है। उम्मीद है कि भारतीय विमानन कंपनियां अगले पांच साल में अतिरिक्त 1,200 से 1,400 विमानों का ऑर्डर देंगी।’’

गले पांच साल में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा

नागर विमानन मंत्री ने कहा कि अगले पांच साल में हवाई अड्डों, हेलीपोर्ट और जलीय विमानपत्तनों की संख्या 200 से अधिक हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘2014 में केवल तीन ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे थे। अब 11 और तैयार हैं तथा 10 और को मंजूरी दे दी गयी है। इसी तरह उत्तर पूर्वी क्षेत्र में 2014 में नौ विमानपत्तन होते थे और संख्या बढ़कर 17 हो गयी है।’’

सिंधिया ने कहा कि विमानन क्षेत्र में अगले पांच साल में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा। उन्होंने कहा, ‘‘2030 तक सालाना घरेलू यात्रियों की संख्या 45 करोड़ हो जाएगी जिसमें मौजूदा आंकड़े से 300 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। छह महानगरों में हवाई अड्डों की वार्षिक संयुक्त क्षमता इस समय 22 करोड़ यात्रियों की है। नवी मुंबई और ग्रेटर नोएडा हवाई अड्डों पर परिचालन शुरू होने के बाद क्षमता लगभग दोगुनी होकर 41.5 करोड़ हो जाएगी।’’

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 10:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement